फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

युवक से मोबाइल, नकदी और बाइक लूट ले गए

Thu, 16 Dec 2021 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
crime
बिनावर (बदायूं)। बरेली-बदायूं हाईवे पर चंदननगर खरैर गांव के नजदीक बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक से लूटपाट की। बदमाश उसका मोबाइल, पांच हजार रुपये और बाइक लूटकर ले गए। सूचना पर थाना पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

बिनावर थाना क्षेत्र के गांव मलगांव निवासी डिंपल बुधवार रात नौ बजे बाइक लेकर शहर से घर लौट रहे थे। डिंपल के मुताबिक उनकी बाइक बरेली-बदायूं हाईवे पर चंदन नगर खरैर गांव के नजदीक पहुंची थी। तभी हाईवे पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसे रोक लिया। बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा रख दिया और उनकी जेब में रखे पांच हजार रुपये, मोबाइल और बाइक लूट ली। जब उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके सीने पर तमंचा रख दिया और मारपीट की। उसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उन्होंने किसी तरह लोगों को रोककर अपने परिवार वालों और थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ देर बाद उनके परिवार वाले भी आ गए। पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया। बिनावर इलाके में चेकिंग भी कराई गई लेकिन देर रात तक बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। पुलिस देर रात तक इलाके में बदमाशों को तलाश करती रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed