{"_id":"61b9edd9a89cb8363d3004b6","slug":"crime-badaun-news-bly4692849130","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरे की निशानदेही पर रुपये, रिवाल्वर और बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरे की निशानदेही पर रुपये, रिवाल्वर और बाइक बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। तीस नवंबर की दोपहर बिजनौर-बदायूं हाईवे स्थित गांव पिंडौल की पुलिया के पास नरैनी स्थित देव फिलिंग स्टेशन कर्मी रामखिलाड़ी यादव और चौकीदार राजपाल को बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया था। इस लूट में शामिल बदमाश नईम को जेल से रिमांड पर लाकर पुलिस ने लूट का काफी माल बरामद कर लिया।
तीन दिसंबर को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बुधवार दोपहर बाद पुलिस ने जेल में बंद अभियुक्त नईम निवासी भीकमपुर हरदोपट्टी थाना मुजरिया को जेल से लाकर उसकी निशानदेही पर माल बरामद किया। गांव के पास से एक खेत की झाड़ियों से एक रिवाल्वर, लूट की 29 हजार रुपये की नकदी और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक को बरामद कर लिया।
सीओ ने बताया कि घटना में शामिल रहे दो अभियुक्तों की पुलिस तलाश करने में जुटी हई है। उन्हें भी पुलिस शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। संवाद