{"_id":"61b79b16b59c9c21f70f03d0","slug":"crime-badaun-news-bly46913634","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पिलाकर जबरन कराए हस्ताक्षर, बोले-हो गया निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पिलाकर जबरन कराए हस्ताक्षर, बोले-हो गया निकाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव भैंसामई निवासी कय्यूम ने शहर के तीन लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर एफआईआर दर्ज कराई है। कय्यूम के मुताबिक वह दिव्यांग है। उसका निकाह नहीं हुआ है लेकिन शहर के तीन लोगों ने जबरन शराब पिलाकर एक कागज पर उसके हस्ताक्षर करा लिए और बोले उसका निकाह हो गया।
आरोप है कि वह शहर के मौलवी टोला निवासी फजीलत उर्फ गौरी, उसके भाई शानू और अनीस को पहले से जानता था। शानू ने उसे अपनी सालगिरह की दावत पर बुलाया था। वहीं उसको खूब शराब पिलाई गई। फिर उसके हस्ताक्षर करा लिए गए। बाद में उसे बताया गया कि उसका एक महिला से निकाह हो गया है। कय्यूम का आरोप है कि उसे इसकी जानकारी तब हुई जब उसका एक रिश्ता आया। तब इन लोगों ने उसे कॉल करके निकाह न करने की धमकी दी। उससे कहा कि अगर उसे निकाह करना है तो पहले फैसला कर उन्हें दस लाख रुपये दें। तब निकाह करे। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना पुलिस के मुताबिक कय्यूम के खिलाफ पहले से दहेज एक्ट के आरोप में मामला दर्ज है। इसकी जांच कराई जा रही है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी। संवाद