{"_id":"61a7ceb76bcb904cc741d46d","slug":"crime-badaun-news-bly467913317","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत पर मायके वालों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की मौत पर मायके वालों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। घरेलू कलह के चलते उझानी इलाके के बरसुआ गांव निवासी मोरश्री ने फंदे से लटककर जान दे दी। उसका शव घर के बाहर शौचालय के पास खड़े पेड़ से लटका मिला। इसकी सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। वहां पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
करीब 45 वर्षीय मोरश्री पत्नी मदन मौर्य शौच जाने की कहकर घर से निकली। शौचालय घर के बाहर बना है। वह काफी देर तक नहीं लौटी तो मदन ने बाहर निकलकर देखा। शौचालय के पास खड़े पेड़ की डाली पर मोरश्री को लटका देख मदन की चीख निकल पड़ी। उसकी चीख सुनकर सुनकर परिवार के लोग और आसपास वाले मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने साड़ी का फंदा काटकर मोरश्री को नीचे उतारा, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। मदन ने फोन करके अपने ससुर उघैती थाना क्षेत्र के गांव मेवली निवासी झाझनलाल को सूचना दी। इसके बाद वहां पहुंचे मोरश्री के मायके वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। मृतका के पिता झाझन लाल ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह मौके पर जा पहुंचे और ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ के मुताबिक घरेलू कलह में आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है। मृतका के पिता ने मामला घरेलू कलह का बताया है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज कराने से इंकार कर दिया। मोरश्री की शादी करीब 14 साल पहले हुई थी।