{"_id":"61916f05a640ae79416a9651","slug":"crime-badaun-news-bly4661467173","type":"story","status":"publish","title_hn":"करौलिया में फायरिंग करने वाले चार लोगों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करौलिया में फायरिंग करने वाले चार लोगों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसाझाग (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव करौलियों में शनिवार रात हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अब तक इस मामले में किसी के गिरफ्तार होने की सूचना नहीं है। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।
शनिवार रात करौलिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई थी। इसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए थे। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई थी लेकिन तब तक फायरिंग करने वाले लोग मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने गोली लगने से घायल भारत और कालीचरन को जिला अस्पताल भेज दिया था। थाना पुलिस ने देर रात इस मामले में आशीष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। आशीष के मुताबिक उसने अरोपी भगवान सिंह, आशीष, मंटूरी और मनोज के परिवार की एक लड़की से शादी की थी। इससे आरोपी उससे रंजिश मानते आए हैं। इसी बात को लेकर उन्होंने शनिवार रात उसके परिवार वालों पर हमला कर दिया। फायरिंग की और लाठी-डंडे से मारपीट की थी। इसमें दो लोगों को गोली लग गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश को दबिश दे रही है लेकिन अब तक आरोपी नहीं पकड़े गए हैं। संवाद