फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

करौलिया के दो पक्षों में फायरिंग, चाचा-भतीजा घायल

Sun, 14 Nov 2021 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
crime
मूसाझाग (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव करौलिया में शनिवार शाम दो पक्षों के बीच जबरदस्त फायरिंग हुई। इसमें एक ही पक्ष के चाचा-भतीजा गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम करौलिया निवासी आशीष पुत्र राकेश ने पिछले साल अपने गांव की ही एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। इस संबंध में लड़की पक्ष ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। कई दिन तक दोनों फरार रहे। उन्होंने हाईकोर्ट की शरण ली। जहां लड़की ने आशीष के साथ रहने के लिए कहा। उसे आशीष के साथ भेज दिया गया। उसी समय से आशीष और लड़की के परिवारवालों के बीच रंजिश चली आ रही है। उनके बीच शुक्रवार को भी विवाद हुआ था। शनिवार शाम उन्होंने एक-दूसरे के साथ गालीगलौज कर दी। उसके बाद उनके बीच फायरिंग हो गई। इसमें आशीष के चाचा कालीचरन (40) और भाई भारत (14) हाथ में गोली लगने से घायल हो गए। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई लेकिन तब तक लड़की पक्ष के लोग भाग गए। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा है। देर रात तक मामले में कार्रवाई नहीं हो सकी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed