{"_id":"618acba3f74c24255a414ec8","slug":"crime-badaun-news-bly465597014","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज से लौट रहीं छात्राओं से छेड़छाड़, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज से लौट रहीं छात्राओं से छेड़छाड़, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसफपुर (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के आसफपुर इलाके में मंगलवार शाम कॉलेज से लौट रहीं छात्राओं से बाइक सवार युवकों ने छेड़छाड़ की। इससे हंगामा हो गया। सूचना पर तमाम लोग और यूपी 112 पुलिस पहुंच गई लेकिन तब तक ग्रामीणों ने युवकों को दौड़ा दिया। इस संबंध में देर शाम तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी।
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के कई गांवों की लड़कियां एक कॉलेज में पढ़ती हैं। मंगलवार शाम कॉलेज की छुट्टी के बाद अलग-अलग गांव की रहने वाली करीब 10-12 छात्राएं अपने घर लौट रहीं थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ये छात्राएं एक चौराहे पर पहुंचीं थीं। उसी समय बाइक सवार आठ-दस लड़कों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और उनके साथ छेड़छाड़ की। छात्राओं ने विरोध किया पर युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। उनकी हरकत पर कुछ लड़कियां रोने भी लगीं। इसी दौरान क्षेत्र के कुछ लोग आसफपुर की साप्ताहिक बाजार से खरीदारी करके लौट रहे थे। जब उन्होंने युवकों की हरकत देखी तो उन्होंने युवकों को फटकार लगाई। उनको पकड़ने की कोशिश की लेकिन युवक ग्रामीणों के चंगुल से छूटकर भाग गए। सूचना पर छात्राओं के परिवार वाले पहुंच गए। यूपी 112 पुलिस भी आ गई। काफी देर तक मौके पर हंगामा होता रहा। ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह की घटनाएं लगातार हो रहीं हैं। इससे छात्राओं का सड़क से निकलना मुश्किल हो रहा है।
-
छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसी घटना हुई है तो वह थाने आकर अपनी शिकायत दें, जिससे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जा सके। हम खुद इस मामले को दिखवाते हैं और कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
- विनय कुमार सिंह चौहान, सीओ बिसौली