{"_id":"618a64dd7a90c044c408ff5e","slug":"crime-badaun-news-bly465507483","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटावेटर में फंसकर बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटावेटर में फंसकर बालिका की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी (बदायूं)। मंगलवार सुबह बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सतेती चूरा पट्टी में आठ वर्षीय बालिका की रोटावेटर में फंसकर मौत हो गई। बालिका ट्रैक्टर पर बैठकर खेत पर गई थी। खेत की जुताई के दौरान अचानक बालिका पीछे गिर गई और रोटावेटर में फंस गई। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव सतेती चूरा पट्टी निवासी मुकेश कश्यप ने एक दिन पहले अपने ही गांव के जावेद से खेत जोतने को कहा था। जावेद मंगलवार सुबह दस बजे मुकेश के घर पहुंचे और बोले वह उनके खेत की जुताई करने जा रहे हैं। उस दौरान मुकेश घर पर मौजूद नहीं थे लेकिन उनकी आठ वर्षीय बेटी खुशी ट्रैक्टर पर बैठ गई। वह जावेद के साथ खेत पर चली गई।
जावेद ने बालिका को ट्रैक्टर से नहीं उतारा, वह उसे सीट पर बैठाकर रोटावेटर से जुताई करने लगे। बताते हैं कि एक मेड़ पर ट्रैक्टर उछलने से बालिका सीट से पीछे की ओर गिर गई और रोटावेटर में फंस गई। गिरने के दौरान उसकी चीख सुनकर जावेद ने ट्रैक्टर रोक दिया। उसने जैसे-तैसे बालिका को रोटावेटर से निकाला। सूचना पर मुकेश के परिवार वाले खेत पर पहुंच गए। वह तुरंत बालिका को जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उसके शव को मोरचरी में रखवा दिया गया है। शाम तक उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। संवाद