{"_id":"618978c9ac4c317a37255958","slug":"crime-badaun-news-bly46549511","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत पर आए आरोपी ने छेड़छाड़ की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमानत पर आए आरोपी ने छेड़छाड़ की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। एक ओर योगी सरकार प्रदेश को बदमाशों से मुक्त करने का दावा कर रही है। वहीं दूसरी ओर मूसाझाग इलाके का एक दुष्कर्म का आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर छूटकर आया है। अब उसने युवती से दोबारा छेड़छाड़ की और उसे धमकी भी दी है।
सोमवार को मूसाझाग थाना क्षेत्र की युवती एसएसपी डॉ. ओपी सिंह से मिली। युवती ने बताया कि गुलड़िया निवासी एक युवक ने उसका जीना दुश्वार कर दिया है। एक दिन उसके घर पेमेंट लेने के बहाने आया था। उस दौरान वह नहा रही थी। वह घर पर अकेली थी। तभी आरोपी ने उसका वीडियो बना लिया था। बाद में वीडियो को वायरल करने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसका वीडियो बनाया और फोटो खींचे। तीन साल तक उसका उत्पीड़न करता रहा। जब उससे सहा नहीं गया तो उसने उक्त युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इसमें वह जेल जा चुका है। उसके खिलाफ चार्जशीट लग चुकी है। इसमें शामिल कई आरोपियों पर कार्रवाई हो चुकी है।
अब आरोपी जमानत कराकर जेल से बाहर आ गया है। वह लगातार उसे परेशान कर रहा है। अभी दो दिन पहले ही उसने सरेआम हाथ पकड़कर उससे छेड़छाड़ की। युवती ने उस पर दोबारा ऐसी घटना करने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस पर एसएसपी ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद