{"_id":"61892221501564581d5010ce","slug":"crime-badaun-news-bly465408074","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त दरोगा की पत्नी को ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त दरोगा की पत्नी को ठगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछला। फेरी लगाकर इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम बेचने के लिए पहुंचे पांच लोगों ने सेवानिवृत्त दरोगा की पत्नी को करीब नौ हजार रुपये का चूना लगा दिया। महिला ने फेरी वालों से ब्रांडेड कंपनी की जो मिक्सी खरीदी, वह बेकार निकली। पुलिस से शिकायत की गई है।
मामला सोमवार दिन का है। कस्बे के वार्ड नंबर-आठ निवासी सुमन पत्नी बुधपाल के घर पर फेरी वाले पांच युवक मिक्सी बेचने पहुंचे। उन्होंने तीन-चार मिक्सी भी दिखाईं। प्रिंट से काफी कम रेट बताकर एक ब्रांडेड कंपनी का स्टीकर लगी मिक्सी को सुमन ने करीब नौ हजार रुपये में खरीद लिया। युवकों के जाने के बाद सुमन ने मिक्सी चलाकर देखी तो वह नहीं चली। परिवार के लोगों के लौटने पर उन्होंने इसके बारे में बारे में बताया तो सभी हकीकत समझ गए। सुमन के पति सेवानिवृत्त दरोगा हैं। परिवार के लोगों ने ठगी का अहसास होने पर फेरी वालों को मोहल्ले समेत आसपास इलाके में तलाश भी किया लेकिन कहीं कोई नजर नहीं आया। सुमन की ओर से कछला चौकी पुलिस को भी अवगत कराया गया है। संवाद