{"_id":"61854b3829f10f6b901fad3e","slug":"crime-badaun-news-bly465154051","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने के विवाद ने लिया उग्र रूप, ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने के विवाद ने लिया उग्र रूप, ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन
हत्या के बाद जानकारी देते मृतक पुत्तू सिंह के भाई और परिजन। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। दिवाली की शाम शराब पीने को लेकर एक ही कुनबे के लोगों में हुई कहासुनी ने शुक्रवार सुबह उग्र रूप ले लिया। खेत पर जुटे दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे बरसाए। संघर्ष में एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक के भाई और दो भतीजे भी लहूलुहान हो गए। दूसरी तरफ भी तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मृतक के भाई की ओर से चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दूसरी पक्ष की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर ली है।
घटना सुबह सात बजे हुई। कोतवाली क्षेत्र के गांव चिकटिया निवासी पुत्तू सिंह यादव के बेटे और कुनबे के ही नरेश के बीच बुधवार शाम को शराब को लेकर कहासुनी हो गई। त्योहार की वजह से लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया लेकिन शुक्रवार सुबह जब दोनों पक्षों के लोग खेत पर पहुंचे तो आमना-सामना होने पर गालीगलौज शुरू हो गया। लाठी-डंडों से लैस दोनों पक्षों के आठ-नौ लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर प्रहार किए। इस दौरान पुत्तू (57) घायल होकर गिर पड़ा। फिर भी उस पर लाठियों से प्रहार किए गए। इसके अलावा पुत्तू का भाई श्रीपाल (55), भतीजा विपिन (18) और सत्येंद्र (21) भी घायल हो गए। दूसरी तरफ से सुखपाल (55), नरेश यादव (50) और जुगलकिशोर (40) को चोटें आईं हैं।
बाद में ग्रामीणों के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों के लोग शांत हुए। घायल पुत्तू को परिवार के लोग एंबुलेंस से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पुत्तू का शव पोस्टमार्टम को भेजा। सीओ गजेंद्र सिंह क्षोत्रिय और प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह बाद में मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी की। दोनों पक्षों के लोगों में तनाव के मद्देनजर पुलिसकर्मी तैनात कर दी गई है। सीओ ने बताया कि मृतक के भाई श्रीपाल की तहरीर पर नरेश, जुगलकिशोर, सुखपाल और प्रेमचंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। दूसरे पक्ष की ओर से नरेश ने मारपीट में एनसीआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
-
रात में ही कर ली गई थी घेरने की तैयारी
मृतक पुत्तू लाल के भाई श्रीपाल ने बताया कि कहासुनी उसके भतीजे से हुई थी। बात भी कोई खास नहीं थी लेकिन दूसरे पक्ष के नरेश ने रात में ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। नरेश ने सुबह घर से निकलते समय ही गलियारे में एलान कर दिया था कि आर-पार करके छोडे़ंगे।