फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बेटे की शादी से एक दिन पहले चोरों ने नकदी-जेवरात उड़ाए

Thu, 14 Oct 2021 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
crime
कछला में चोरी के बाद खुला पड़ा बक्सा दिखाता गृहस्वामी का बेटा। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी/कछला। कछला कस्बे में पिछले कई दिनों से सक्रिय चोर-उचक्कों ने मंगलवार रात एक किसान के घर को निशाना बनाया। दीवार फांदकर अंदर घुसे चोर नकदी समेत ढाई लाख रुपये का माल समेट ले गए।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-दो निवासी नरायन कश्यप का मकान आबादी में है। नरायन और उनके परिजन कमरे में ताला डालकर आंगन में सो रहे थे। बुधवार तड़के पांच बजे गृहस्वामी नरायन ने कमरे का ताला टूटा देखा तो परिवार के सदस्यों को उठा दिया। कमरे में रखे बक्से से सोने के दो नेकलस, चेन, तीन अंगूठी, झुमकी, कुंडल और 50 हजार रुपये नहीं थे, सामान बिखरा हुआ था। पुलिस को जानकारी दी गई। चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह मौके पर पहुंचे। गृहस्वामी और उनके बेटे रामभरोसे से घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

नरायन ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनके बेटे रामभरोसे की शादी है। शादी के लिए जेवर खरीदने के बाद रुपयों का भी इंतजाम कर उन्हें बक्से में रख दिया था, जिन्हें चोर ले गए। करीब ढाई लाख का सामान और नकदी चोरी हुई है। पुलिस को तहरीर देदी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बता दें पिछले दिनों एक ही रात में लक्ष्मीनगला मोहल्ले में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया था तो गंगाघाट पर भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed