फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

भूड़ बिसौली के दो घरों में लूटपाट, बच्चे को चाकू मारा

Sun, 10 Oct 2021 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
crime
अपनी चोट दिखाता गोपाल। संवाद - फोटो : BADAUN
आसफपुर (बदायूं)। शुक्रवार रात बदमाशों ने थाना क्षेत्र के गांव भूड़ बिसौली में धावा बोल दिया। बदमाशों ने एक-एक करके दो घरों को निशाना बनाया। परिवार वालों को बंधक बनाकर लूटपाट की। तीसरे घर में एक महिला के साथ मारपीट की गई और उसके बच्चे को चाकू मार दिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस मामले की पुलिस को तहरीर दे दी गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार रात 11 बजे की है। कोटेदार के पति पूरन शर्मा अपने पंद्रह साल के बेटे के साथ गांव के बाहरी हिस्से में पशुशाला में सो रहे थे। बदमाशों ने पूरन शर्मा और उनके बेटे को तमंचे के बल पर रस्सी से बांधकर डाल दिया, उनसे 22 सौ रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश पड़ोसी अमरपाल के घर में दीवार फांदकर घुसे। तभी आहट पाकर अमरपाल की पत्नी नीरज की आंख खुल गई। उसने तीन बदमाशों को आंगन में खड़ा देखा तो शोर मचा दिया। इससे बराबर में सो रहा 11 साल का बेटा गोपाल भी जाग गया। बदमाशों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। नीरज को डंडे से पीटा और गोपाल को हाथ में चाकू मार दिया। कुछ सामान भी लूट लिया। शोर सुनकर भी पड़ोसी जाग गए। उन्होंने बदमाशों को घेरने की कोशिश की, पर बदमाश फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भाग गए।
विज्ञापन

सूचना पर आसफपुर चौकी इंचार्ज वारिश खान मौके पर पहुंचे। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दे दी है लेकिन अब तक मामला दर्ज नहीं हुआ है।
-
भूड़ बिसौली की कोटेदार के पति ने तहरीर दी है। जांच कराई जा रही है। प्रथम दृष्टतया मामला संदिग्ध लग रहा है। कोटेदार के पति ने अपने गांव के तीन लोगों के नाम बताए हैं। इनका पहले से विवाद चल रहा है। इससे और गहनता से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed