{"_id":"61576e718ebc3e4715055b6f","slug":"crime-badaun-news-bly461543766","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे को लेकर बदायूं-मेरठ हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे को लेकर बदायूं-मेरठ हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम
विज्ञापन
बदायूं-दिल्ली हाईवे पर मुजरिया में जाम लगाते लोग। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजरिया (बदायूं)। युवक की हादसे में मौत के मामले में मुआवजे की मांग को लेकर शुक्रवार को मुजरिया में बदायूं-दिल्ली हाईवे पर शव रखकर परिवार वालों ने जाम लगा दिया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
ग्राम मुजरिया निवासी सोनू (16) पुत्र नवलकिशोर की शुक्रवार को पिकअप की टक्कर से मौत हो गई थी। परिवार वालों ने उस समय भी जाम लगाकर पिकअप ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग की थी। पुलिस ने परिवारवालों को समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया था। शुक्रवार को परिवार वालों फिर पिकअप ड्राइवर पर कार्रवाई कराने को लेकर सोनू के शव को हाईवे पर ही लाकर रख लिया और जाम लगा दिया। जाम खुलवाने के दौरान उनकी पुलिस से काफी नोकझोंक हुई। पुलिस ने बताया कि उनकी तहरीर पर पिकअप नंबर के आधार पर कार्रवाई कर ली गई है। मुआवजा दिलाना पुलिस के हाथ में नहीं है। पुलिस ने बमुश्किल उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोपहर के समय किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। देर शाम परिवारवालों ने उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसपी देहात ने बताया कि परिवार को बता दिया गया कि उनकी तहरीर के मुताबिक कार्रवाई कर दी जाएगी। संवाद