फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

फोन पर पहले बोला तीन बार तलाक, फिर धमकाया

Mon, 27 Sep 2021 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
crime
उझानी (बदायूं)। मायके में बुजुर्ग मां के साथ करीब पांच महीने से रह रही महिला ने शौहर पर फोन पर तीन तलाक देने और बाद में घर आकर धमकाने का आरोप लगाया है। अब महिला ने कोतवाली में शिकायत की है।
विज्ञापन

एक मोहल्ले में रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह करीब चार साल पहले शाहजहांपुर जिले के कांठ थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति से हुआ था। निकाह के बाद उसके बेटी हुई लेकिन शौहर और उसके घरवाले दहेज में दो लाख रुपये और अन्य सामान की मांग पूरी नहीं होने पर परेशान करने लगे। शौहर और उसके घरवालों ने करीब पांच महीने पहले उसे मारने की कोशिश भी की। बाद में अगले ही दिन मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद वह बुजुर्ग मां के साथ किराये के घर में रहने लगी।
विज्ञापन

आरोप है कि चार महीने पहले शौहर ने महिला को फोन किया और तीन बार तलाक बोल दिया। महिला का कहना है कि शनिवार दोपहर में उसका शौहर अपने तीन दोस्तों के साथ आया और फिर से रुपयों की मांग करने लगा। बुजुर्ग मां ने समझाने का प्रयास किया तो दोनों के साथ गाली गलौज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का कहना है कि उसका शौहर तांत्रिक है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी शौहर से फोन पर संपर्क साधा है। उसने एक-दो दिन में कोतवाली में आकर पुलिस के सामने अपना पक्ष रखने की बात कही। साथ ही पुलिस ने शाहजहांपुर के कांठ के प्रभारी निरीक्षक से भी संपर्क साधा है।
-
तीन तलाक की शिकायत की गई है। शौहर पर दहेज के लिए परेशान करने का भी आरोप लगाया है। जांच की जा रही है।
- गजेंद्र सिंह क्षोत्रीय, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed