फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

पुलिस की चेकिंग देखकर दौड़ाई कार, दो पीआरडी जवानों को मारी टक्कर

Sat, 25 Sep 2021 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
crime
कुंवरगांव थाने में खड़ी कार। संवाद - फोटो : BADAUN
कुंवरगांव (बदायूं)। आंवला-बदायूं रोड पर चेकिंग के दौरान एक कार चालक ने उसे रोकने की कोशिश कर रहे दो पीआरडी जवानों को टक्कर मार दी, जिससे वे जख्मी हो गए। पुलिस ने आगे जाकर कार को रोक लिया और उसके ड्राइवर को पकड़ लिया। उससे पूछताछ चल रही है। दोनों जवानों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

मामला शुक्रवार दोपहर दो बजे का है। उस समय एसआई रविशंकर यादव टीम के साथ दुगरैया गांव के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। वह एक-एक वाहन को रोककर उनके कागजात चेक कर रहे थे। बताते हैं कि उसी समय एक तेज रफ्तार कार आती दिखी। उसे देखकर पुलिसकर्मियों और होमगार्ड प्रेमराज ने हाथ हिलाकर उसे रोकने की कोशिश लेकिन ड्राइवर तेज गति में कार दौड़ाता हुआ निकल गया। ऐसे में कार की चपेट में आने से होमगार्ड बाल-बाल बच गया। ये देखकर एसआई रविशंकर यादव ने तुरंत थाना पुलिस और कस्बे में चौराहे पर तैनात पीआरडी जवानों राजपाल सिंह व हरेंद्र सिंह को सूचना दी। उन्हें बताया कि एक कार तेज गति में आ रही है। उसे चौराहे पर रोक लो। जानकारी पाकर दोनों पीआरडी जवान सतर्क हो गए। एसआई ने अपना वाहन भी कार के पीछे दौड़ा दिया।
विज्ञापन

इधर, दोनों पीआरडी के जवान कार देखकर सड़क पर खड़े हो गए। उन्होंने कार को रोक लिया लेकिन जैसे ही उन्होंने ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की, तभी उसने कार दौड़ा दी। इससे पीआरडी जवान राजपाल के पैर से कार का पहिया उतर गया। दोनों जवान कुछ दूर तक घिसटते हुए चले गए। बाद में पीछा कर रहे एसआई ने एक किमी आगे जाकर कार को रोक लिया और उसके ड्राइवर को पकड़ लिया। ड्राइवर ने अपना नाम तस्लीम निवासी ग्राम चंदपुर थाना बिथरी चैनपुर (बरेली) बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ड्राइवर बोला-जल्दी में था, इसलिए नहीं रोकी कार
कार ड्राइवर तस्लीम ने बताया है कि वह जल्दी में था। वह बरेली से बर्खिन को अध्यापकों को लाता ले जाता है। वह सुबह अध्यापकों को छोड़कर आया था, तभी उसे बदायूं से सहसवान की एक बुकिंग मिल गई। वह सहसवान से बुकिंग छोड़कर बर्खिन गांव जा रहा था। स्कूल की छुट्टी हो चुकी थी। अध्यापक उसका इंतजार कर रहे थे। इसलिए उसने गाड़ी नहीं रोकी। थाना पुलिस उसके बयानों के आधार पर जांच कर रही है।

-
ड्राइवर कार लेकर भागा था। इसमें दो पीआरडी जवानों को चोटें आईं हैं। कार कब्जे में लेकर उसका ड्राइवर पकड़ लिया है। अभी उसने कार के कागजात नहीं दिखाए हैं। उसके नाम पते को तस्दीक किया जा रहा है। उसके बाद ही मामले में कार्रवाई होगी।
-प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी

हरेंद्र सिंह पीआरडी जवान। संवाद

हरेंद्र सिंह पीआरडी जवान। संवाद- फोटो : BADAUN

 

राजपाल सिंह पीआरडी जवान। संवाद

राजपाल सिंह पीआरडी जवान। संवाद- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed