{"_id":"614793db8ebc3e5a6743b2a6","slug":"crime-badaun-news-bly460193018","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों का दिन : बदायूं-मेरठ हाईवे पर फिसली बाइक, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों का दिन : बदायूं-मेरठ हाईवे पर फिसली बाइक, महिला की मौत
विज्ञापन
बदायूं के उसावां इलाके में हादसे के बाद मौके पर पड़े ट्रैक्टर-ट्राली। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान (बदायूं)। चौड़ीकरण के नाम पर बेतरतीबी से बनाए जा रहे बदायूं-मेरठ हाईवे पर एक के बाद एक हादसे हो रहे हैं। शनिवार देर रात हाईवे पर पर पड़ी मिट्टी पर बाइक फिसलने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे पर मिट्टी पड़ी होन ेसे पहले भी हादसे हो चुके हैं।
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर मौसमपुर निवासी राजेश्वरी (36) पत्नी हरीप्रसाद, जयपाल और उनकी मां मोमती शनिवार रात बाइक पर अपने गांव से सहसवान आ रहे थे। बताते हैं कि बदायूं-दिल्ली हाईवे पर लड्डन मियां पंप के सामने काफी समय से मिट्टी का ढेर पड़ा हुआ था। जयपाल की बाइक मिट्टी के ढेर से टकराकर सड़क पर फिसल गई। इससे तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया, जहां राजेश्वरी की मौत हो गई। हादसे के दौरान जयपाल हेलमेट नहीं लगाए थे। बताते हैं कि हादसे के बाद रविवार सुबह ही हाईवे पर पड़ी मिट्टी को जेसीबी मंगवाकर हटवा दिया गया।
इधर, कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर बेला निवासी संजीव कुमार और उनकी मां 58 वर्षीय कांती देवी रविवार सुबह बाइक पर कछला जा रहे थे। कस्बे से निकलकर कछला रोड पर भट्ठे के नजदीक पहुंचते ही सामने से आ रहे टेंपो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कांती देवी की मौत हो गई। संजीव घायल हो गए। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने टेंपो और उसका ड्राइवर वासित अली को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
इसी हाईवे पर मिट्टी के ढेर से टकराईं थीं दो बसें
सहसवान। इलाके में शनिवार रात हुए हादसे की तरह पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं। बदायूं-दिल्ली हाईवे पर डीपी महाविद्यालय के सामने हाईवे पर मिट्टी का ढेर पड़ा हुआ था। 19 जुलाई को इससे एक प्राइवेट बस टकराई थी। इसमें कई लोग घायल हो गए थे। जबकि तीन अगस्त को एक रोडवेज बस टकरा गई थी। इसमें लोगों के चोटें नहीं आईं।
डंपर की टक्कर से बुजुर्ग की जान गई
बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव धमेई निवासी 29 वर्षीय नेम सिंह यादव रविवार सुबह साइकिल लेकर आटा उठाने शेखूपुर चक्की पर आए थे। उन्होंने पहले चौराहे पर शेव बनवाई। जैसे ही वह शेखूपुर में चक्की की ओर बढ़े कि कादरचौक की ओर से आए डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे नेम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। ये देखकर ड्राइवर डंपर छोड़कर भाग गया। इसकी सूचना पर पहुंचे परिवार और ग्रामीणों ने सड़क पर वाहन खड़े करके जाम लगा दिया। इससे सिविल लाइंस, कोतवाली, उझानी और कादरचौक पुलिस भी पहुंच गई। सीओ सिटी चंद्रपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिवारवालों को समझाकर जाम खुलवाया। तब कहीं नेम सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पिकअप ने 10 साल की बालिका को कुचला
उघैती। रविवार सुबह थाना क्षेत्र के गांव चाचीपुर निवासी सुरेंद्र अपनी 10 साल की बेटी अनुष्का के साथ गांव में एक युवक के पुलिस में भर्ती होने की खुशी में मिठाई खाने जा रहे थे। परिवारवालों के मुताबिक वह युवक के घर के नजदीक पहुंचे थे कि इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप ने बालिका को चपेट में लेकर कुचल दिया। इससे बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने पिकअप को दौड़ाकर इस्लामनगर क्षेत्र में पकड़ लिया। उसका ड्राइवर भी पकड़ा गया। पुलिस ने बालिका के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। पिता ने पिकअप ड्राइवर के खिलाफ तहरीर दी है।
ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से बाइक सवार की मौत
उसावां (बदायूं)। ये हादसा रविवार शाम पांच बजे हुआ। कासगंज जिले के थाना सिकंद्रपुर वैश्य के गांव सनौड़ी पुख्ता के मझरा नक्कारा निवासी पप्पू 45 और उनका भतीजा ब्रजेश 25 उस समय बाइक से शाहजहांपुर के बाराकलां से अपने गांव लौट रहे थे। उसावां थाना क्षेत्र में शंकरपुर गांव के नजदीक पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने आगे चल रहे कोटे का राशन भरे ट्रैक्टर ट्राली से साइड लेनी चाही। जैसे ही वह बराबर में पहुंचे कि ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर उनके ऊपर पलट गई। इससे पप्पू उससे दब गए। जबकि ब्रजेश दूर जा गिरे। इसकी सूचना पर एसओ प्रकाश सिंह पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से पप्पू के शव को बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ुट्रैक्टर का ड्राइवर मौके से भाग गया।