{"_id":"61424bd08ebc3eb4e14d327b","slug":"crime-badaun-news-bly4597443154","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस रिफिलिंग के दौरान आग का गोला बनी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस रिफिलिंग के दौरान आग का गोला बनी कार
विज्ञापन
गौंतरा गांव में गैस रिफिलिंग के बाद कार में लगी आग। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्याऊ (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गौतरा गांव में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा होने से बच गया। गैस रिफिलिंग के दौरान एक कार में आग लग गई। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, तब तक कार पूरी तरह से जल गई। इस दौरान दुकानदार दुकान बंद करके भाग गया।
गौतरा गांव में काफी समय से एक दुकान में अवैध गैस रिफिलिंग का धंधा चल रहा है। बताते हैं कि बुधवार दोपहर गांव का ही एक व्यक्ति अपनी मारुति वैन लेकर दुकान पर गैस रिफिलिंग कराने पहुंचा। दुकानदार ने गैस डालने के लिए रिफिलिंग शुरू की ही थी तभी अचानक वैन में आग लग गई। इससे मौके पर मौजूद लोग भाग खड़े हुए। दुकानदार भी शटर गिराकर भाग गया। इस दौरान कुछ लोगों ने आग बुझाने की कोशिश भी की लेकिन देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। इससे किसी की उसके नजदीक जाने की हिम्मत नहीं हुई। दूर जाकर लोगों ने थाना पुलिस और फायरब्रिगेड को सूचना दी। इसके बावजूद फायरब्रिगेड समय पर नहीं पहुंच पाई। तब तक कार जल गई। बाद में फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। संवाद