{"_id":"613fa34a8ebc3ea80b2db366","slug":"crime-badaun-news-bly459513881","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में चार गोवंशीय पशुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में चार गोवंशीय पशुओं की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनावर ( बदायूं)। ददमई गांव में चार गोवंशीय पशुओं की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। चर्चा है कि कुछ लोगों ने पशुओं को सरकारी स्कूल में बंद करके इतना पीटा कि वे मर गए। बाद में शवों को घटपुरी रेलवे स्टेशन के नजदीक डाल दिया गया। पुलिस ने सोमवार को चारो शवों को दफन करा दिया।
ददमई गांव का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो के मुताबिक गांव के कई लोगों ने उच्च प्राथमिक स्कूल में करीब 35-40 गोवंशीय पशुओं को बंद कर रखा है। गेट भी बंद है और स्कूल की बाउंड्री पर सैकड़ों लोग बैठे हुए हैं। कुछ लोग स्कूल परिसर में लाठी लेकर पशुओं को हांकते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पशुओं से मारपीट करने की पुष्टि नहीं हो रही है। इसी के चलते गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि सरकारी स्कूल में गोवंशीय पशुओं की लाठी से पीटकर हत्या की गई है।
सूचना पर सीओ सिटी चंद्रपाल सिंह ददमई गांव पहुंचे। इधर, घटपुरी रेलवे स्टेशन के नजदीक चार गोवंशीय पशुओं के शव पड़े मिले। इनमें एक पशु का शव कई दिन पुराना लग रहा था। पुलिस ने चारों शवों को दफन करा दिया है।
विज्ञापन
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ एके जौदान का कहना है कि डॉक्टर की टीम को भेजा था। टीम ने बताया कि दो से तीन दिन पहले पशुओं की स्वाभाविक मौत हुई है। वास्तव में दो मामले हैं, एक मामला स्कूल में पशुओं को बंद करने का है। इन पशुओं को रफियाबाद गोशाला में रखवाया गया है।
सूचना मिली थी गोवंशीय पशुओं की पीटकर हत्या की गई है, जांच की तो सामने आया कि दो पशुओं की कई दिन पहले मौत हुई थी। जबकि दो पशुओं की मौत रविवार को हुई। उनके शव दफन करा दिए गए हैं। इससे पहले उनके पोस्टमार्टम कराए गए लेकिन मारपीट होने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी