फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

युवक के अपहरण में सात के खिलाफ तहरीर

Mon, 13 Sep 2021 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
crime
कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र के जरासी गांव में हुए युवक के अपहरण के मामले में उनकी पत्नी ने गांव के सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें दो लोगों को थाने बुला लिया गया है। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं हुआ है और न ही युवक का सुराग लगा है।
विज्ञापन

शनिवार रात जरासी गांव में घर में घुसकर बदमाशों ने कुंवरपाल का अपहरण किया था। पत्नी शारदा का आरोप है कि वह अपने घर में पति के साथ थी। उसके बच्चे भी सो रहे थे। रात करीब दो बजे आठ-दस बदमाश उसके घर में घुस आए और उन्होंने पति-पत्नी को बंधक बनाकर लूटपाट की। उसके बाद कुंवरपाल का अपहरण करके ले गए। बाद में उसने पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। जब गांव में पुलिस ने लोगों से जानकारी ली। तब लोगों को पता चला कि बदमाश कुंवरपाल को अपहरण करके ले गए हैं। इस संबंध में रविवार शाम शारदा ने थाने पहुंचकर अपने गांव के सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इनमें दो लोगों को पुलिस ने थाने भी बुला लिया है। वे खुद को बेगुनाह बता रहे हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed