फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

पत्नी ने जाने से इनकार किया तो फंदे से लटककर युवक ने जान दी

Sat, 11 Sep 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
crime
पोस्टमार्टम हाउस पर मामले की जानकारी देते सुखवीर के परिवार वाले। संवाद - फोटो : BADAUN
इस्लामनगर (बदायूं)। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के सिठौली गांव में ससुराल आए 25 वर्षीय सुखवीर ने बृहस्पतिवार रात फंदे से लटककर जान दे दी। सुखवीर बृहस्पतिवार सुबह पत्नी की विदा कराने ससुराल आया था लेकिन उसने साथ जाने से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर सुखवीर ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। हालांकि परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाकर पत्नी के मायके वालों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले के कांठ थाना क्षेत्र के गुलड़िया निवासी सुखवीर की छह साल पहले सिठौली निवासी रचना के साथ शादी हुई थी। बताते हैं कि उनके कोई बच्चा नहीं था। शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों में विवाद शुरू हो गया। इससे रचना अपनी ससुराल में रहना कम पसंद करती थी। वह करीब दो माह पहले अपने मायके आई थी। तब से वह ससुराल नहीं गई। सुखवीर रक्षाबंधन पर ससुराल आया था। तब उसने रचना से ससुराल चलने को कहा लेकिन उसने जाने से इनकार कर दिया। उस समय सुखवीर अकेले लौट गया।
विज्ञापन

उसके बाद सुखवीर बृहस्पतिवार सुबह रचना को बुलाने ससुराल आया था। तब से वह यहीं रुका हुआ था, रचना उसके साथ जाने के लिए तैयार नहीं थी। इस बात को लेकर बृहस्पतिवार रात दोनों में खूब विवाद हुआ। आरोप है कि सुखवीर से गालीगलौज भी की गई। इससे सुखवीर नाराज होकर ससुराल से निकल आया और गांव के बाहर नीम के पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह लोगों ने उनका शव फंदे से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर रचना और उसके परिवारवाले पहुंच गए। बाद में सुखवीर के परिवार से भाई चरन सिंह और अन्य लोग भी पहुंच गए। चरन सिंह ने रचना और उसके परिवारवालों पर हत्या का आरोप लगाया लेकिन पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर के समय पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें हैंगिंग (लटकने) की पुष्टि हुई । परिवार वाले शव को ले गए हैं।
-
शुक्रवार सुबह सिठौली गांव के बाहर मुरादाबाद के युवक का शव फंदे से लटका मिला था। उसके परिवारवाले हत्या का आरोप लगा रहे थे लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। इससे माना जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या की है। अगर परिवारवाले तहरीर देते हैं तो मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।
- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed