फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

मध्य प्रदेश के सात बदमाश दबोचे

Fri, 10 Sep 2021 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime
बिल्सी पुलिस द्वारा डकैती की योजना बनाते हुए पकड़े गए बदमाश - फोटो : BADAUN
बिल्सी (बदायूं)। बुधवार रात थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। दिधौनी और जरसैनी के बीच गश्त के दौरान मध्य प्रदेश के सात बदमाश पकड़े गए। सभी एक मुर्गी फार्म के नजदीक डकैती की योजना बना रहे थे। तलाश में उनके पास बाइक, डंडा, रस्सा, टार्च आदि बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर धीरज सिंह सोलंकी बुधवार रात इलाके में पुलिस बल के साथ गश्त कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि दिधौनी और जरसैनी गांव के बीच कुछ संदिग्ध लोग देखे गए हैं। उनके पास बाइक भी हैं। शायद वह आपराधिक घटना अंजाम देने की फिराक में है। इससे उन्होंने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर एक मुर्गी फार्म के नजदीक बैठे बदमाशों को घेर लिया। पुलिस ने उन्हें घेरकर सात बदमाशों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

तलाशी में उनके पास चोरी की पांच बाइक, दो चाकू, तीन डंडा, एक रस्सा और दो टॉर्च बरामद हुए। उन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई। जहां उन्होंने अपने नाम मध्य प्रदेश के सिहौर जिले के किछावर थाना क्षेत्र निवासी मिथुन पुत्र एवन सिंह, मुरान पुत्र उन्सार, लैबारी सिंह पुत्र घनश्याम, पोरी पुत्र इमलेड, राजेश पुत्र बन्नू सिंह, तारु पुत्र एवन और सरपिन सिंह पुत्र निमार सिंह बताया। पुलिस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बृहस्पतिवार को उन्हें जेल भेज दिया। सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि रात सात बदमाश पकड़े गए। उन्होंने मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब में भी घटनाओं को अंजाम देना कबूला है। ये बदमाश बिसौली और चंदौसी इलाके में डेरा डालकर रह रहे थे। वहीं से बाइक से आकर घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed