फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

वजीरगंज में मूकबधिर किशोरी से दुष्कर्म

Sat, 04 Sep 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। बिसौली तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को दुष्कर्म की दो घटनाएं सामने आईं। वजीरगंज में एक युवक ने घर में घुसकर मूक बधिर किशोरी से दुष्कर्म किया। घटना के समय किशोरी के माता-पिता घर में मौजूद नहीं थे। वहीं बिसौली में दो लड़कों ने किशोरी को खेत पर ले जाकर दुष्कर्म किया है। पुलिस आरोपी लड़कों को नाबालिग बता रही है।
विज्ञापन

सैदपुर। मूक बधिर किशोरी के पिता राजमिस्त्री हैं। वह बृहस्पतिवार को काम पर गए थे। दोपहर को उनकी पत्नी कोरोना का टीका लगवाने गई थीं। उनकी 14 साल की मूक बधिर बेटी घर में अकेली थी। उसे अकेला देख पड़ोसी अनस कुरैशी घर में घुस गया और किशोरी को जबरन कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। शाम को घर लौटने पर किशोरी ने घटना की जानकारी इशारे से परिवार वालों को दी। परिजन किशोरी को लेकर रात में ही थाने गए और आरोपी अनस कुरैशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी को तलाश रही है।
विज्ञापन

बिसौली। कोतवाली क्षेत्र में हुई यह घटना 24 अगस्त की है। बृहस्पतिवार शाम बिसौली कोतवाली पहुंचे परिजन ने पुलिस को बताया कि उनकी 13 साल की बेटी घर में अकेली थी। उसकी मां रक्षाबंधन मनाने अपने मायके गई हुई थी। पिता काम करने खेत पर गए थे। इसी दौरान गांव के दो लड़के किशोरी को बहला फुसलाकर खेत पर ले गए और दुष्कर्म किया। घर लौटने पर किशोरी ने घटना के बारे में परिवार वालों को बताया। आरोपियों के धमकी देने की वजह से पीड़ित पक्ष कोतवाली नहीं पहुंचे। आरोपियों के ज्यादा प्रताड़ित करने पर परिवार वाले बृहस्पतिवार शाम कोतवाली पहुंचे। उन्होंने दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। दोनों आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वजीरगंज और बिसौली के मामलों में तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों किशोरियों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। दोनों मामलों की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। उसके बाद ही मामले में कार्रवाई कराई जाएगी। - सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed