{"_id":"612fd4098ebc3e7a183721c6","slug":"crime-badaun-news-bly45823434","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं के उझानी में 12वीं के छात्र पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं के उझानी में 12वीं के छात्र पर चाकू से हमला
विज्ञापन
घायल छात्र फरमान। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। रंजिश के चलते दो युवकों ने बुधवार को कॉलेज जाते समय 12वीं के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तब तक हमलावर भाग गए। घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना बुधवार सुबह करीब नौ बजे की है। बाजार कलां मोहल्ला निवासी फरमान (18) पुत्र इरफान नगर के हरविलास गोयल इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र है। सुबह वह साइकिल पर कॉलेज जाने के लिए घर से निकला। तभी रास्ते में आंबेडकर चौराहे के पास फरमान को दो युवकों ने घेर लिया और मारपीट की। इसी बीच एक हमलावर ने एक ने चाकू से बार किया। चाकू सिर में लगने से फरमान लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसका पता लगने पर पिता इरफान समेत परिवार के कई लोग मौके पर पहुंच गए। मगर तब तक हमलावर मौके से भाग चुके थे।
घायल के पिता इरफान ने बताया कि हमलावरों में एक युवक नगर निवासी भाजपा नेता का बेटा है। पिछले साल फरमान और आरोपी के बीच मारपीट हुई थी। तभी से आरोपी पक्ष फरमान को सबक सिखाने की फिराक में था। परिजन घायल फरमान को सीएचसी ले गए। वहां से जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
चिकित्साधिकारी ने बताया कि फरमान के सिर से काफी खून बह चुका है। उसके पिता ने दोनों हमलावरों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।