फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

सराफ से ठगी कर फिरोजाबाद में बेची गईं सोने की चार चेन

Wed, 01 Sep 2021 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
crime
उझानी कोतवाली में जानकारी लेते दरोगा। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। बिल्सी निवासी सराफ को सोने की चार चेन का चूना लगाने वाले ठग के सोमवार को पकड़े जाने के बाद पूछताछ में पुलिस को अहम जानकारी हाथ लगी है। सामने आया है कि ठग फिरोजाबाद का निवासी है। उसने सोने की चारों चेन और दो-तीन अंगूठियां सिरसागंज के ही एक सराफ को बेच दीं थीं।
विज्ञापन

ठग की निशानदेही पर पुलिस ने सराफ के सिरसागंज स्थित प्रतिष्ठान पर दबिश दी लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। उसके बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मंगलवार पूरे दिन पुलिस तहकीकात में जुटी रही।
विज्ञापन

सोमवार शाम कछला रोड मार्केट में पकड़े गए ठग ने बताया कि वह फिरोजाबाद का निवासी है। उसने अपने साथी की मदद से कासगंज और बदायूं जिले में तीन-चार स्थानों पर सराफों से सोने के जेवरात ठगे। बताते हैं कि उसने सात अगस्त को बिल्सी निवासी सराफ रामप्रकाश वार्ष्णेय को नकली हार देकर सोने की जिन चार चेन की ठगी की, उन्हें फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज निवासी सराफ को बेच दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान ठग ने पुलिस को यह भी बताया कि कासगंज में पिछले महीने उसने एक सराफ को बिल्सी वाले अंदाज में चूना लगाया था।
कासगंज से ठगी का माल भी उसने सिरसागंज में ही बेचा था। ठग का फरार साथी अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है लेकिन यह बात साफ हो गई है कि सोमवार को वह उसी के साथ कछला रोड में मार्केट में था।
सोने की चेन की बरामदगी के लिए सोमवार रात में पुलिस ने सिरसागंज पहुंचकर सराफ के घर पर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने उसके बेटे को हिरासत में ले लिया।
सिरसागंज के सराफ की पैरोकारी में मंगलवार सुबह उसके नजदीकी कारोबारी कोतवाली पहुंचे और दरोगा रामेंद्र सिंह से मुलाकात की। पुलिस ने पैरोकारों के जरिए सोने की चेन बरामदगी का दवाब बनाना शुरू कर दिया है।
इधर, बिल्सी थाना पुलिस के दरोगा सुनील कुमार ने भी यहां आकर ठग से पूछताछ की। साथ ही उसे वह नकली हार भी दिखाया जिसे सराफ को सौंपकर सोने की चेन हथिया ली र्गइं थीं।
उझानी पुलिस ने खुलासा किया तो बिल्सी पुलिस ने लिखी सराफ की रिपोर्ट
बिल्सी। उझानी पुलिस ने अपने यहां ठग पकड़कर सख्ती की तो उसने बिल्सी में सराफ से की गई सोने की चार चेन की ठगी का खुलासा कर दिया। इसके बाद 25 दिन से सराफ को चक्कर लगवा रही बिल्सी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली।

नगर के अटल चौक पर 25 दिन पहले एक व्यक्ति ने सराफ राम प्रकाश वार्ष्णेय को नकली सोने के आभूषण थमाकर सोने की चार चेन ले ली थीं और उन्हें पसंद कराने की बात कहकर फरार हो गया। सराफ को ठग ने अपना नाम सतीश बताया था। घटना के बाद सराफ उसी दिन कोतवाली गए थे और पुलिस को सतीश के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तब रिपोर्ट लिखने के बजाय सराफ को दिलासा देकर वापस कर दिया। तब से आज तक सराफ की न तो रिपोर्ट लिखी गई और न ही आरोपी को ही पकड़ने की कोशिश हुई। अब जब उझानी पुलिस ने ठग को पकड़कर बिल्सी की घटना खोल दी है तो यहां भी रिपोर्ट लिख ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed