फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

सड़क की नपत को गए प्रधान के पुत्र को पीटा

Tue, 31 Aug 2021 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। शहर के लोचीनगला मोहल्ले में सड़क की नपत को गए प्रधान के बेटे की कुछ लोगों ने सड़क पर गिराकर पिटाई कर दी। बाद में प्रधान के बेटे की तहरीर पर एक आरोपी के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई। इस घटना का एक वीडियो वायरल होने की बात भी कही जा रही है।
विज्ञापन

बाहर चुंगी के प्रधान केके भारद्वाज के पुत्र रितिक भारद्वाज सोमवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोची नगला में सीसी निर्माण के लिए सड़क की नपत कराने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रितिक ने लोची नगला निवासी सतीश पटेल के घर के आगे का हिस्सा छोड़ दिया था। उनके घर के पहले से सड़क की नपत कराना शुरू कर दी। ये देखकर सतीश पटेल घर से बाहर निकल आए। उन्होंने रितिक से कहा कि वह सड़क का निर्माण उनके घर के सामने से कराएं वर्ना जलभराव की समस्या होनी तय है।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर दोनों लोगों में बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट हो गई। बताते हैं कि सतीश व उनके पक्ष के लोगों ने रितिक भारद्वाज को पकड़कर सड़क पर गिरा लिया और बुरी तरह पीटा। वह जैसे-तैसे अपनी स्कूटी लेकर मौके से भागे। वह कोतवाली पहुंचे, जहां सतीश पटेल के खिलाफ एनसीआर दर्ज करा दी है। पुलिस ने रितिक भारद्वाज का मेडिकल परीक्षण करा दिया है। एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि इसमें तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई है। इसकी जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed