{"_id":"612bda978ebc3e79f63d285f","slug":"crime-badaun-news-bly4579153199","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में फिर बोला तांत्रिक, युवती पर था खतरनाक भूत का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में फिर बोला तांत्रिक, युवती पर था खतरनाक भूत का साया
विज्ञापन
कथित तांत्रिक कौशलेंद्र। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी। भूत-प्रेत का साया बताकर युवती को गर्म चिमटे से दागने के मामले में कथित तांत्रिक को रविवार को मेडिकल परीक्षण कराकर जेल भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को कुछ खास नहीं बताया लेकिन थाने में यह जरूर कहा कि युवती पर एक खतरनाक भूत का साया था। उसे मंदिर में पहली बार देखते ही उसके परिवार को बता भी दिया था कि तंत्र-मंत्र से ही उसका इलाज संभव है।
कथित तांत्रिक कौशलेंद्र मिश्रा कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव कल्लिया काजिमपुर का निवासी है। पुलिस ने कोर्ट में पेश करने से पहले उसका युवती के पिता से सामना भी कराया। यहां बता दें कि कथित तांत्रिक ने बृहस्पतिवार रात किलाखेड़ा मोहल्ला निवासी व्यक्ति की 19 वर्षीय बेटी को भूत-प्रेत उतारने के नाम पर गर्म चिमटे से दागा था। जिससे उसके गाल का एक हिस्सा झुलस गया था। युवती के पिता और परिवार ने तांत्रिक को शनिवार पूर्वाह्न मंदिर परिसर से दबोचकर पुलिस को सौंपा था। पकड़े जाने से पहले लोगों ने उसकी पिटाई भी की थी।
पूछताछ के दौरान उसके चेहरे पर पश्चाताप का भाव नजर नहीं आया। उसने पुलिस को यह जरूर बताया कि युवती के घरवालों की रजामंदी पर ही उसने ऐसा किया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार चाहर के मुताबिक-आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट युवती के पिता ने दर्ज कराई है। उधर, दोनों मंदिरों के प्रबंधकों ने आरोपी कथित तांत्रिक को सेवादार पद से हटा दिया है।
विज्ञापन
-------
पहले एक और सेवादार पर भी उठे थे सवाल
कथित तांत्रिक को युवती के परिवार ने जिस मंदिर परिसर से दबोचकर पुलिस को सौंपा था, वहां पिछले महीने ही वह सेवादार बना था। इससे पहले इस मंदिर पर जो सेवादार था, उसने भी एक किशोर के साथ गलत हरकतें की थीं। किशोर के परिवार के हंगामा करने पर वह मंदिर परिसर से खुद ही सामान समेट कर भाग गया था। इसके चलते ही दूसरा सेवादार रखना पड़ा। संवाद