फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

जमुना के सिर पर सवार था खून, मिल जाती पत्नी तो वह भी मारी जाती

Sat, 21 Aug 2021 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime
इस्लामनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के भुसाया गांव में गला काटकर ससुर की हत्या करने वाले दामाद जमुना प्रसाद पर खून सवार था। इससे पहले भी अपने गांव से 16 किमी पैदल चलकर ससुराल भुसाया आता और ससुर राम सिंह को पत्नी गुड़िया की हत्या करने की धमकी देकर चला जाता था। परिवार वालों का कहना है कि अगर बृहस्पतिवार रात गुड़िया अपने मायके में होती तो जमुना प्रसाद उसको भी नहीं छोड़ता। यह बात उसने पुलिस से पूछताछ में भी स्वीकार की।
विज्ञापन

आरोपी जमुना प्रसाद संभल जिले में बहजोई के मंडनपुर का रहने वाला है। मंडनपुर इस्लामनगर के भुसाया गांव से करीब 16 किमी दूर है। जमुना प्रसाद काफी समय से पत्नी गुड़िया के साथ मारपीट करता आ रहा था लेकिन वह उसे बर्दाश्त करती आ रही थी। कुछ समय पहले गुड़िया ने जैसे-तैसे पैसे जुटाकर बेटी की शादी कर दी। उसके बाद जमुना प्रसाद ने मारपीट की तो गुड़िया चार माह पहले अपने दो बेटों को लेकर मायके आ गई। इससे आरोपी जमुना प्रसाद और भड़क गया। गुड़िया को भी पता था कि अगर वह भुसाया में रहेगी तो पति फिर उससे मारपीट करेगा।
विज्ञापन

इससे गुड़िया परेशान होकर अपने भाई के साथ पंजाब चली गई। इसके बाद जमुना प्रसाद बुरी तरह बौखला गया। वह अपना गुस्सा गुड़िया पर उतारना चाहता था। इससे वह कई बार ससुर राम सिंह को उसकी हत्या करने की धमकी दे चुका था। चार पांच दिन पहले भी उसने भुसाया गांव आकर धमकी दी थी। इस पर रामसिंह नाराज हो गए और उन्होंने जमुना प्रसाद को खरी खोटी सुना दी। तब से जमुना प्रसाद के निशाने पर राम सिंह भी आ गए और उसने बृहस्पतिवार रात उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी महिला ने देखा चाकू के साथ जमुना प्रसाद को
जिस समय राम सिंह की हत्या हुई थी। उस समय उनके पड़ोस के एक घर में गीत हो रहे थे। पड़ोस की एक महिला ने जमुना प्रसाद को हाथ में छुरा लेकर जाते देखा था। जब जमुना प्रसाद आगे निकल गया तो महिला ने शोर मचाया और बेटे मुनेश को इसकी जानकारी हुई। बाद में मुनेश ने पिता से थोड़ी दूर पर लेटी असक्त मां से बात की तो उन्होंने भी आरोपी का हुलिया जमुना प्रसाद वाला बताया।
परिवारवालों से ही भिड़ा जमुना प्रसाद तो पेड़ से बांधा
जमुना प्रसाद राम सिंह की हत्या करके दोबारा रात में सोलह किमी पैदल चलकर अपने गांव मंडनपुर पहुंचा। उस समय सुबह के पांच बज रहे थे। इससे पहले परिवार वालों को लोगों से पता चल गया था कि जमुना प्रसाद ससुर की हत्या करके आया है। उन्होंने जमुना प्रसाद से सवाल किए तो वह बौखला गया और अपने परिवारवालों से ही भिड़ गया। इससे तमाम लोगों ने एकत्र होकर उसे पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर पुलिस बुला ली।
पत्नी ने मायके में खरीदी थी आठ बीधा जमीन
गुड़िया अपने पति जमुना प्रसाद की हरकतों को अच्छी तरह जानती थी। इससे उसने जमुना प्रसाद को बातों में लेकर अपने मायके में ही आठ बीघा जमीन खरीदवाई थी। यह जमीन गुड़िया के भाई ही देखते थे।

इस्लामनगर के भुसाया गांव में 60 साल के राम सिंह गला काटकर हत्या हुई है। जिसने हत्या की है, वह उसका दामाद है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से छुरा बरामद हो गया है। वह पत्नी को पंजाब भेजने से नाराज था।
- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed