फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

नरसिंह हत्याकांड : हिस्ट्रीशीटर समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 19 Aug 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime
कोडा गूजर गांव में तैनात पुलिस। संवाद - फोटो : BADAUN
अलापुर (बदायूं)। मंगलवार रात कोड़ा गूजर गांव में हुई किसान नरसिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर समेत दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है लेकिन अब तक आरोपी पकड़ में नहीं आए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कोडा गूजर गांव में मंगलवार रात अपने घर की छत पर सो रहे किसान नरसिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनके घर के सामने ही मुख्य आरोपी हरिश्चंद्र का घर है। हरिश्चंद्र के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर है। रात मुख्य आरोपी ने अपनी छत पर खड़े होकर नरसिंह के साथ गालीगलौज की थी। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने वहीं से पथराव कर दिया। फिर अवैध रायफल से नरसिंह को गोली मार दी। सीने में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

नरसिंह के भाई जगवीर ने हिस्ट्रीशीटर हरिश्चंद्र पुत्र अभिलाख और अनिल पुत्र प्रताप सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। अभी कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है। पुलिस उन्हें तलाश कर रही है। बुुधवार दोपहर पुलिस ने नरसिंह के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। शाम के समय गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पुलिस की लापरवाही से हुई हत्या
कोड़ा गूजर गांव में नरसिंह की हत्या में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। नरसिंह को पहले से ही अपनी जान को खतरा था। उसने करीब एक माह पहले आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप था कि वह अपने खेत पर जा रहे थे कि इसी दौरान आरोपियों ने उसे घेर कर फायर किया। 10 अगस्त को भी नरसिंह ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन सिपाही ग्राम प्रधान के यहां बैठकर लौट गए। उन्होंने मामले की जांच करना या कार्रवाई कराना तक जरूरी नहीं समझा। यही वजह रही कि आरोपियों के हौसले बढ़ते चले गए और उन्होंने मंगलवार रात नरसिंह की हत्या कर दी।

-
कोडा गूजर गांव में मंगलवार रात दो व्यक्तियों के बीच कहासुनी हुई थी। इसमें आरोपी ने नरसिंह को गोली मार दी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसकी विवेचना कराई जा रही है। आरोपियों को भी तलाश कराया जा रहा है।
- संकल्प शर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed