फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

शाखा प्रबंधक ने नहीं खोला खाता, युवक ने सिर फोड़ा

Thu, 19 Aug 2021 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
crime
हेलमेट लगने से घायल शाखा प्रबंधक। संवाद - फोटो : BADAUN
कुंवरगांव (बदायूं)। जिला सहकारी बैंक की कुंवरगांव शाखा में खाता न खुलने से परेशान युवक ने शाखा प्रबंधक के सिर पर हेलमेट मार दिया, इससे उनका सिर फट गया। बाद में प्रबंधक की सूचना पर पहुंची पुलिस युवक, उसकी पत्नी और मां को थाने ले गई। शाम को पत्नी और मां को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खासपुर गौटिया निवासी कैलाश बुधवार सुबह करीब दस बजे अपनी पत्नी माला और मां के साथ जिला सहकारी बैंक पहुंचा। वह सुबह से पत्नी और अपनी मां का समूह का खाता खुलवाने की कोशिश करता रहा। शाम तीन बजे तक उनका खाता नहीं खुला। इससे युवक नाराज हो गया। वह शाखा प्रबंधक सुधीर कुमार भारती के केबिन में घुस गया। खाता खुलवाने को लेकर उसकी बहस हो गई। तभी कैलाश ने शाखा प्रबंधक के सिर पर हेलमेट मार दिया, इससे उनका सिर फट गया और खून बहने लगा।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कैलाश समेत उसकी मां व पत्नी को थाने ले गई। हालांकि शाम को पुलिस ने उसकी पत्नी और मां को घर भेज दिया। कैलाश को थाने में बैठा लिया गया है। पुलिस ने शाखा प्रबंधक का मेडिकल कराया है। कैलाश का कहना है कि वह कई दिन से खाता खुलवाने के लिए आ रहा है लेकिन शाखा प्रबंधक हर बार कोई न कोई गलती निकालकर खाता नहीं खोल रहे हैं। इस संबंध में देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
कैलाश बैंक आए थे। उनका फार्म अधूरा था। इसलिए खाता नहीं खोला गया। उनसे कहा था कि वह अपना फार्म भर लें। उसमें कागजात लगाएं लेकिन उन्होंने अधूरा फार्म दे दिया। मना करने पर हेलमेट सिर में मार दिया।
- सुधीर कुमार भारती, शाखा प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed