फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

सहसवान के पूर्व चेयरमैन के भाइयों में मारपीट-फायरिंग

Tue, 17 Aug 2021 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। सहसवान के पूर्व चेयरमैन नूरुद्दीन के परिवार में आपसी विवाद सोमवार को खुलकर सामने आ गया है। उनके एक भाई ने दूसरे भाई और भतीजों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सहसवान के पूर्व चेयरमैन नूरुद्दीन के भाई ग्यासुद्दीन और शाहबुद्दीन के बीच विवाद चल रहा है। ग्यासुद्दीन ने जानलेवा हमला, घर में घुसकर लूट करने के आरोप में भाई शाहबुद्दीन भतीजे शाबू उर्फ तैमूर, शोएब खान, फजलुद्दीन, जोएब खान व शाहिद अली अब्बासी के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। ग्यासुद्दीन का आरोप है कि उनके गैराज में शाहबुद्दीन जबरन अपनी गाड़ी करना चाहते थे। उन्होंने इसके लिए मना किया तो 14 अगस्त की रात शाहबुद्ीन ने अपने बेटों व शाहिद के साथ उनके घर में घुस गए और तमंचे, छुरियों व डंडे मारपीट की। शोर सुनकर उनके बेटे भी पहुंच गए। बेटों ने उन्हें बचाया तो शाबू ने उनके ऊपर तमंचे से फायर कर दिया। इससे उनकी जान मुश्किल से बची। तब आरोपी तमंचे लहराते चले गए। सहसवान पुलिस ने ग्यासुद्दीन का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बता दें कि नूरुद्दीन सपा सरकार में सहसवान नगर पालिका परिषद के चेयरमैन रह चुके हैं। बाद में वह कांग्रेस में भी रहे। परिवार में संपत्ति व अन्य मामलों को लेकर काफी समय से तनातनी थी पर नूरूद्दीन परिवार को एकजुट रखे हुए थे। पहली बार इस तरह पारिवारिक विवाद थाने तक पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed