{"_id":"61156c568ebc3efcd215e5ac","slug":"crime-badaun-news-bly456246443","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेड़ तोड़ने के विवाद की रंजिश में दो पक्षों भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेड़ तोड़ने के विवाद की रंजिश में दो पक्षों भिड़े
विज्ञापन
उझानी के बेनीनगला गांव में डटे दो पक्षों के लोग। वीडियो वायरल
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव बेनीनगला में मेड़ तोड़ने को लेकर विवाद के बाद बृहस्पतिवार दोपहर दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर छतों से जमकर ईंट-पत्थर फेंके। पथराव में हालांकि किसी के कोई खास चोट नहीं आई है लेकिन अफरातफरी मच गई। बाद में पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर ग्रामीणों से जानकारी की।
पथराव की घटना शाम करीब चार बजे की है। बेनीनगला निवासी विमलेश और सत्यभान यादव में प्रधानी के चुनाव के बाद से कई बार कहासुनी हो चुकी है। पिछले दिनों दोनों पक्षों के लोगों के बीच मेड़ तोड़ने, फिर पानी के निकास को लेकर झगड़ा हो चुका है।
बताते हैं कि बृहस्पतिवार को विमलेश और सत्यभान के बीच फिर कहासुनी हो गई। इसके बाद विमलेश घर लौट गया। आरोप है कि सत्यभान पक्ष के लोगों ने विमलेश के घर पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
दोनों पक्ष के तीन लोगों को ईंट-पत्थर लगे लेकिन कोई ज्यादा चोट नहीं आई। पथराव के दौरान किसी ने वीडियो भी बना लिया। वीडियो में एक पक्ष के लोग तमंचे से गोली मारने की धमकी दे रहे हैं। इसे जानकारी पाकर दरोगा लोकेंद्र कुमार भाटी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों के लोगों से घटना के बारे में जानकारी की। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए विमलेश और सत्यभान की ओर से तहरीर दी गई है। संवाद