{"_id":"61156b918ebc3efce2509042","slug":"crime-badaun-news-bly4562454135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने उठाया टॉफी का पैकेट तो दुकानदार ने बेल्ट से पीटा,आरोपी भागा, दूसरे की धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बच्चों ने उठाया टॉफी का पैकेट तो दुकानदार ने बेल्ट से पीटा,आरोपी भागा, दूसरे की धुनाई
Fri, 13 Aug 2021 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:35 AM IST
सार
परिवार को जानकारी हुई तो उनके साथ आई भीड़ ने दूसरे दुकानदार को पीट दिया, जबकि आरोपी भाग गया।
विज्ञापन
अपने शरीर पर चोटों के निशान दिखाता बच्चा....
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बृहस्पतिवार रात शहर की राजा मंडी में दुकान से टॉफी का पैकेट उठाने पर दो बच्चों को दुकानदार ने बेल्टों से बेरहमी से पीटा। परिवार को जानकारी हुई तो उनके साथ आई भीड़ ने दूसरे दुकानदार को पीट दिया, जबकि आरोपी भाग गया। पुलिस ने बच्चों का मेडिकल परीक्षण कराया है, आरोपी गुटखा एजेंसी का स्थानीय प्रतिनिधि बताया जा रहा है।
विज्ञापन
शहर के ब्राह्मपुर से सटे सराय कोना निवासी करीब 11 साल के दो बच्चे बृहस्पतिवार रात साढ़े आठ बजे पालिका के पास राजा मंडी में गए थे। बच्चों ने यहां एक दुकान से टॉफी का पैकेट खरीदा। आरोप है कि फिर उन्होंने पड़ोस की दुकान से टॉफी का पैकेट उठा लिया और ले जाने लगे। इस दौरान दुकानदार की नजर इन पर पड़ गई। उसने बाहर आकर दोनों को पकड़ लिया। फिर शोर मचाकर आसपास के दुकानदारों को बुला लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि दुकानदार ने पहले बच्चों को लात घूंसों से पीटा। इसके बाद उनकी कपड़े उतारकर बेल्ट से पिटाई लगाई। इससे बच्चों के शरीर पर गहरे निशान बन गए।
बच्चों की चीखपुकार पर भीड़ लगी तो दुकानदार दुकान बंद कर भाग गया। इस बीच किसी ने बच्चों के परिवार वालों को सूचना दे दी। तब वहां काफी संख्या में मोहल्ले वाले वहां पहुंच गए। इस बीच भीड़ ने पड़ोस की दुकान में घुसकर दूसरे दुकानदार को पीट दिया।
विज्ञापन
बाद में परिवार और मोहल्ले वाले बच्चों को लेकर कोतवाली पहुंचे और दुकानदार के खिलाफ नामजद तहरीर दी। दुकानदार एक गुटखा एजेंसी का स्थानीय प्रतिनिधि बताया जा रहा है। पुलिस ने बच्चों का मेडिकल कराया है।
एक बच्चे के पिता बोले- टॉफी खरीदने गए थे बच्चे
एक बच्चे के पिता ने बताया कि दोनों के बच्चों के घर आसपास हैं। इन दिनों मोहर्रम की मजलिसें चल रहीं हैं। इसमें बांटने को बच्चे टॉफी खरीदने गए थे। उन्होंने एक दुकान से टॉफी का पैकेट खरीदा। उस पर एक ही पैकेट था। तब बच्चे दूसरी दुकान पर गए। कहा कि इसी तरह की टॉफी का पैकेट हो तो दे दो। इस पर दुकानदार ने आरोप लगाया कि दोनों ने यह पैकेट उसी की दुकान से चुराया है। पिता ने कहा कि दुकानदार ने बच्चों को बेल्टों से बुरी तरह पीटा है, वह गुनहगार को सजा दिलाकर मानेंगे।
राजा मंडी में बच्चों को पीटने का मामला संज्ञान में आया है। अगर बच्चों ने पैकेट उठा भी लिया तो उन्हें इस तरह नहीं पीटना चाहिए था। पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण करा दिया है। तहरीर मिलती है तो आरोपी पर जरूर कार्रवाई की जाएगी।
- संकल्प शर्मा, एसएसपी