फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

शराब माफिया यशपाल समेत सात पर गैंगस्टर

Thu, 12 Aug 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। कोतवाली पुलिस ने नकली शराब के धंधेबाजों पर नकेल कसी है। पुलिस ने शराब माफिया यशपाल पटेल समेत सात लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। ये धंधेबाज वही हैं, जिन्होंने पंचायत चुनाव में जहरीली शराब खपाई थी। इसके पीने से मूसाझाग के तिगुलापुर गांव में तीन लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि पुलिस प्रशासन ने सिर्फ दो लोगों की मौत होना बताया था।
विज्ञापन

दो अप्रैल को मूसाझाग थाना क्षेत्र के तिगुलापुर गांव में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। उस समय तिगुलापुर गांव में वोटरों को रिझाने के लिए शराब बांटी गई थी। प्रधानी का चुनाव लड़ रहे लोगों और शराब पिलाने वाले समेत चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी। बाद में पुलिस ने ये जांच की कि आखिर ये जहरीली शराब कहां से सप्लाई हुई थी। इसके लिए छापा अभियान चलाया गया। गोपाल टॉकीज के सामने देसी शराब की दुकान पर जहरीली शराब और उसे बनाने के उपकरण बरामद हुए। इसमें शराब माफिया यशपाल पटेल और उसके सहयोगी दीपक कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। काफी समय तक यशपाल फरार रहा। उस पर इनाम भी रखा गया था। आखिर में पुलिस ने उसे खोज निकाला और गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इस समय वह जेल में है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने इस कांड में जिनके नाम सामने आए। सभी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इसमें पुलिस ने शराब माफिया यशपाल पटेल, कुंआडांडा कासिमपुर निवासी दीपक कुमार, तिगुलापुर निवासी सत्यभान, ब्रजभान, रूपकिशोर, रामस्वरूप और मनिकापुर कौरि निवासी अहलकार के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब माफिया खुद बनाता था जहरीली शराब
शराब माफिया यशपाल पटेल खुद शराब बनाकर सप्लाई करता था। वह कुंवरगांव के बाबट का रहने वाला है। इस कांड से पहले वह उझानी इलाके में पकड़ा गया था। तब भी उसके पास शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए थे।

तिगुलापुर कांड में शराब पीने से हुई मौतों के मामले में जो आरोपी नामजद हुए थे। उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इनमें मुख्य आरोपी यशपाल पटेल समेत करीब सात आरोपी शामिल हैं।
प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed