{"_id":"6112e6058ebc3ef39f042fba","slug":"crime-badaun-news-bly4560283192","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों पर फायरिंग, पांच बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मियों पर फायरिंग, पांच बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
उझानी कोतवाली पुलिस के कब्जे में चोरी की बाइकों समेत पांच बदमाश।संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। बरेली-मथुरा हाईवे पर संदिग्ध हालात में घूम रहे बाइक सवार पांच बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। बदमाशों की ओर से पुलिस कर्मियों पर दो फायर भी किए गए। पकड़े गए बदमाशों में चार कासगंज जिले के सोरों के रहने वाले तो एक कादरचौक का है। बदमाशों के पास से चोरी की तीन बाइक, दो तमंचे, चाकू और अफीम का 3.200 किलो डोडा पाउडर भी बरामद किया गया है।
कछला चौकी का गश्ती दल सोमवार देर रात वितरोई मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रहा था। पुलिस के मुताबिक-चेकिंग के दौरान तीन बाइक सवार पांच युवकों में से एक बाइक पर बैठे दो युवकों ने फायर कर दिए। एक गोली सिपाही राहुल कुमार के ऊपर से तो दूसरी सिपाही नेपाल सिंह की कनपटी के पास से निकल गई। दोनों बदमाश फिर तमंचे लोड कर पाते, उससे पहले ही पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर बाइक सवार पांचों बदमाशों को दबोच लिया।
पकड़े गए बदमाशों में से चार ने खुद को कासगंज जिले के सोरों का रहने वाला बताया। इनमें अजीत राजपूत, चंदन, भगवती प्रसाद और विकास गोस्वामी शामिल रहे तो एक ने खुद को कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव भमिया निवासी आस मोहम्मद बताया।
विज्ञापन
बदमाशों के पास से पुलिस को 315 बोर के दो तमंचे, तीन कारतूस, दो खोखा कारतूस, दो चाकू, लोहे की कील, अफीम का 3.200 किलो डोडा पाउडर और तीन बाइकबरामद कीं। पूछताछ के दौरान पांचों बदमाशों ने बाइक चोरी की तो बताईं हैं लेकिन कहां से चोरी कीं, यह नहीं बता पाए। बदमाशों की गिरफ्तारी की औपचारिकता पूरी करने के बाद कछला चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार ने सोरों और कादरचौक पुलिस से भी उनके आपराधिक रिकार्ड के बारे में जानकारी की। पुलिस के गश्ती दल में चौकी इंचार्ज के अलावा दरोगा दिगंबर सिंह, सिपाहियों में नेपाल सिंह, राहुल कुमार, अरविंद कुमार, अंशुल सिसोदिया और सचिन शर्मा शामिल थे।
--
महिला से चेन छीनने की बात कबूली
उझानी। हाईवे पर पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाशों में अजीत राजपूत और चंदन ने बताया कि दोनों ने 28 जून को बदायूं में बीएसए कार्यालय के पास एक राहगीर महिला के गले से सोने की चेन पर झपट्टा मारा था। विरोध होने पर वह टूटी हुई चेन का एक टुकड़ा ही लेकर भाग पाए थे। चेन के टुकड़े को बाद में पांच हजार रुपये में एक सराफ को बेच दिया गया। पुलिस ने बदमाश चंदन के पास से नकदी भी बरामद की है। बताते हैं कि बदमाश रात में पुलिस के हत्थे नहीं आते तो बरेली-मथुरा हाईवे या फिर मुजरिया रोड पर राहजनी की घटना को अंजाम देते। बरामद डोडा पाउडर बदमाशों ने मुजरिया क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति से खरीदा था। संवाद
--
उझानी पुलिस ने कासगंज जिले के बदमाशों का गैंग पकड़कर शानदार काम किया है। कुछ बदमाश स्थानीय भी हैं। इन पर कई केस हैं। जिले की कई घटनाएं इन्होंने कबूली हैं। इनके और साथियों की जानकारी की जा रही है।
- गजेंद्र कुमार श्रोतीय, सीओ उझानी