{"_id":"6112dcf28ebc3e751664f46e","slug":"crime-badaun-news-bly4560267158","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में मिला लापता महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में मिला लापता महिला का शव
विज्ञापन
उघैती के खंडुआ गांव से तालाब से महिला के शव को निकलवाती पुलिस। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उघैती (बदायूं)। एक दिन पहले थाना क्षेत्र के खंडुआ गांव से लापता महिला का शव मंगलवार को तालाब में पड़ा मिला। इस पर ससुराल वाले पहले उसका पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते रहे। बाद में पुलिस ने पंचायतनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
महिला आशा (25) पत्नी दानवीर थाना क्षेत्र के गांव कोठा निवासी थी। उसकी तीन साल पहले शादी हुई थी। दानवीर और उसके परिवार वालों के मुताबिक आशा करीब एक माह से अवसाद में चल रही थी। इससे परिवार वाले उसका इलाज करा रहे थे। सोमवार को परिवार वाले उसे खंडुआ गांव के एक मंदिर पर लेकर आए थे। परिवार वालों का कहना है कि आशा उनसे पानी पीने की बात कहकर गई थी। उसके बाद लौटकर नहीं आई। तब से परिवार वाले और उनके रिश्तेदार महिला उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चला।
इधर, मंगलवार दोपहर खंडुआ गांव के लोगों ने धर्मस्थल के सामने तालाब में महिला का शव पड़ा देखा तो उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी। इस पर एसओ वीरेंद्र सिंह राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से महिला का शव बाहर निकलवाया। सूचना पर महिला के परिवारवाले भी पहुंच गए। पहले उन्होंने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया था लेकिन पुलिस ने जिद की तो शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया। अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। महिला की दो साल की बेटी काव्या है। संवाद