{"_id":"61102cb18ebc3e7a6340d42e","slug":"crime-badaun-news-bly4558060113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी फुटेज से सोने की चेनों की ठगी का राज खुलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी फुटेज से सोने की चेनों की ठगी का राज खुलेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। नगर के मुख्य बाजार में सराफ से चार सोने की चेन ठगने के मामले में पुलिस के फिलहाल हाथ खाली हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज देखकर सुराग जुटाने में लगी है। पीड़ित सराफा व्यापारी ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर भी सौंप दी।
शनिवार को नगर के मोहल्ला संख्या पांच निवासी सराफ रामप्रकाश वार्ष्णेय के साथ शनिवार को ठगी की घटना हुई थी, जब एक व्यक्ति खुद को सीआरपीएफ का जवान और रायपुर गांव का निवासी बताकर करीब 51 ग्राम पीली धातु देकर 40 ग्राम की चार सोने की चेन ले गया था। बताया कि पसंद करके जो खरीदनी होंगी, उनका सौदा कर लूंगा। शाम को उसके न लौटने पर सराफ ने सोना बताई जा रही धातु चेक कराई तो वह सन्न रह गया, वह कोई धातु थी। तब कई साथियों के साथ वह कोतवाली आए।
नगर सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारी भी कोतवाली पुलिस से मिले। रविवार को पीड़ित व्यापारी ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर सौंप दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल व आसपास दुकानदारों के यहां लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये सच पता लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
नगर के सराफा व्यापारियों ने कहा कि इस घटना से एक माह पहले सराफा व्यापारी नीरज माहेश्वरी के बेटे की चेन लूट ली गई थी। हालांकि पुलिस ने इस घटना के खुलासे का दावा किया था मगर पुलिस लूटी चेन व्यापारी को नहीं दिखा सकी।
प्रभारी निरीक्षक ने रविवार को ही नगर चौकी प्रभारी बनाए गए दरोगा सुनील कुमार को घटना के खुलासे की जिम्मेदारी दी। सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि नगर और क्षेत्र में लूट व ठगी की जो घटनाएं हुई हैं, उनके खुलासे के लिए पुलिस जांच पड़ताल में लगी हुई है। ठगों का पता लगाने के लिए लोगों का सहयोग लिया जा रहा है। संवाद