फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

गेस्ट हाउस पर छापा, तीन लड़कियां पकड़ीं

Sun, 08 Aug 2021 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। बरेली रोड पर एक गेस्ट हाउस में पुलिस के छापे के दौरान तीन लड़कियां पकड़ी गईं। उनके साथ कुछ लड़के भी पकड़े गए हैं। पुलिस सभी को कोतवाली ले गई, जहां पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया लेकिन गेस्ट हाउस मालिक और उसके संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक कोतवाली पुलिस ने गेस्ट हाउस पर छापा मारा। बताते हैं कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गेस्ट हाउस में बाहर से कुछ लड़कियां बुलाई गईं हैं। उनके जरिये यहां सैक्स रैकेट का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने गेस्ट हाउस को घेर लिया। जैसे ही पुलिस उसके अंदर दाखिल हुई कि तीन लड़कियां निकलकर भाग खड़ी हुईं। पुलिस उन्हें रोक भी नहीं पाई। फिर अंदर तलाशी के दौरान तीन लड़कियां और कुछ लड़के पकड़े गए।
विज्ञापन

इस दौरान गेस्ट हाउस के बाहर तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने अपने मोबाइल से फोटो खींचने और वीडियो बनाने की कोशिश भी की लेकिन पुलिस ने उन्हें फटकारकर दूर भगा दिया। पुलिस सभी लड़कियों और लड़कों को गाड़ी में बिठाकर कोतवाली ले गई। वहां पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया। रात नौ बजे तक गेस्ट हाउस के मालिक और उसके संचालक के खिलाफ कार्रवाई चलती रही। बताया जाता है कि इस गेस्ट हाउस में रेस्टोरेंट भी चलता था। जहां प्रेमी युगलों का ज्यादा आना जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
एक जोड़ा निकला दंपती, शादी की फोटो दिखाई तब छोड़ा
बरेली रोड पर गेस्ट हाउस से पकड़े गए लड़के लड़कियों में एक जोड़ा ऐसा पकड़ा गया जो पूछताछ के दौरान दंपती निकला। पुलिस ने उनके परिवारवालों से बात की। उनकी शादी का फोटो मंगाया। तब उन्हें छोड़ा गया।
-
मौके पर नहीं थी महिला पुलिस, इससे निकल गईं लड़कियां
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिस समय कोतवाली पुलिस ने छापा मारा, उस दौरान महिला पुलिस साथ में नहीं थी। इससे तीन लड़कियां गेस्ट हाउस से निकलकर भागने में कामयाब हो गईं। जब पुलिस ने गेस्ट हाउस की तलाशी ले ली तब महिला पुलिस को बुलाया गया। फिर बाकी लड़कियों को कोतवाली ले जाया गया।

-
गेस्ट हाउस में कोतवाली पुलिस ने छापा मारा था। यहां मौजूद मिले लोगों से जानकारी ली गई है। एक लड़की ने गेस्ट हाउस मालिक पर बुलाने की बात कही है। इसी के आधार पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। शेष कार्रवाई जांच के बाद कराई जाएगी।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed