फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, घर छोड़कर भागे ससुराल वाले

Sun, 11 Oct 2020 09:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
crime
परवेश का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। मुजरिया क्षेत्र के ग्राम चंदौरा में शुक्रवार रात एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। इसके बाद ससुराल वाले लाश छोड़कर घर से फरार हो गए। वहीं मौके पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को खबर की, जिस पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के पिता ने पति, ससुर, सास और देवर के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम मुजाहिदपुर निवासी नत्थूलाल ने करीब तीन साल पहले अपनी बेटी परवेश (25) का विवाह मुजरिया क्षेत्र के ग्राम चंदौरा निवासी रामबरन के साथ किया था। परवेश के एक वर्षीय बेटी स्वीटी है। पिता का आरोप है कि ससुराल वाले परवेश को शादी के बाद से परेशान कर रहे थे। वह दहेज की मांग कर रहे थे। इससे परवेश मानसिक पीड़ा से गुजर रही थी।
विज्ञापन

शुक्रवार रात परवेश के देवर ने परिवार वालों को सूचना दी कि परवेश ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली है। मायके वालों का ये भी आरोप है कि देवर आशाराम ने कहा था कि अगर दम है तो शव को उतार ले जाओ। देर रात नत्थूलाल अपने गांव से परिवार के साथ चंदौरा पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। तब तक परवेश के ससुराल वाले लाश छोड़कर घर से भाग गए थे। वह परवेश की बेटी को भी ले गए हैं। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। शनिवार दोपहर उसके शव का पैनल में पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें हैंगिंग की पुष्टि बताई जा रही है। पुलिस ने उसके शव को मायके वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजरिया क्षेत्र के ग्राम चंदौरा में विवाहिता परवेश का शव फंदे पर लटका मिला था। इसकी सूचना पर उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिवार वालों ने जो तहरीर दी है, उसके अनुसार चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
सिद्घार्थ वर्मा, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed