{"_id":"5f70d85e8ebc3e9b75440112","slug":"crime-badaun-news-bly421358061","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गाम दुधारी में रविवार देर शाम एक नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना पर पहुंचे पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उसावां कस्बे के जलील अहमद ने करीब तीन माह पूर्व अपनी बेटी रोशनी (21) का निकाह ग्राम दुधारी निवासी सफी अहमद के साथ किया था। उनका आरोप है कि निकाह के बाद से ससुराल वाले उनकी बेटी को परेशान कर रहे थे। उससे दहेज की मांग कर रहे थे। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने रोशनी के साथ मारपीट शुरू कर दी। रविवार शाम उन्हें सूचना मिली कि ससुराल वालों ने रोशनी की हत्या कर दी है और उसके शव को फंदे पर लटका दिया है। जिससे वह अपने परिवार के साथ गांव पहुंच गए। उन्होंने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। जलील अहमद ने अपने दामाद सफी अहमद, सास दिलवरी, देवर रवि, जेठ नबाब के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार सुबह उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।