फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

हाईवे किनारे मंदिर में साधु को पीटा, बंधक बनाकर लूटा

Tue, 22 Sep 2020 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
crime
आसफपुर (बदायूं)। फैजगंज बेहटा इलाके में रविवार रात पांच-छह बदमाशों ने हाईवे किनारे एक शमशान भूमि के मंदिर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने वहां के साधु को बंधक बनाकर पीटा, जिससे उनके गंभीर चोटें आईं। इसके बाद 18 सौ रुपये, गैस सिलिंडर, गेहूं और धान लूट ले गए। साधु ने पुलिस को इसकी सूचना दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट तो दूर मामले की छानबीन करने तक नहीं पहुंची।
विज्ञापन

ये वारदात रविवार रात करीब तीन बजे की है। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे फैजगंज और सिसरका के बीच एक शमशान भूमि है। उसी में एक मंदिर बना हुआ है। इस मंदिर पर अजय गिरि उर्फ काली बाबा रहते हैं। बाबा के मुताबिक रविवार रात वह मंदिर परिसर में तख्त पर सो रहे थे। रात करीब तीन बजे पांच-छह बदमाश अवैध असलहों से लैस होकर मंदिर में पहुंचे। उन्होंने तमंचे के बल पर साधु को बंधक बना लिया। पहले उनके साथ जमकर मारपीट की, जिससे उनके काफी चोटें आईं। दो बदमाश उन्हें बंधक बनाए रहे। बाकी बदमाश उनकी कुटिया में लूटपाट करते रहे।
विज्ञापन

बाबा ने बताया कि उनकी कुटिया में 12 सौ रुपये नकद रखे थे। बदमाशों ने उनके अलावा दान में आए रुपये और रेजगारी समेत करीब 18 सौ रुपये लूट लिए। खाना बनाने का सिलिंडर रखा था। वो लूट लिया और दान में मिले करीब एक क्विंटल गेहूं व धान लूट लिए। उसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सुबह साधु बाबा थाने की नजदीकी पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी लेकिन हैरानी की बात ये रही कि इस मामले में एफआईआर तो दूर मामले की छानबीन करने तक को एक सिपाही नहीं पहुंचा। पुलिस देर शाम तक यही कहती रही कि इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में मेरे पास सूचना नहीं आई थी। जैसे ही इसकी सूचना मिली कि थाना पुलिस को मौके पर भेजा है। मामले की जांच कराई जाएगी। उसके अनुसार कार्रवाई होगी। आरोपी चाहे कोई हों, एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विनय सिंह चौहान, सीओ बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed