{"_id":"5f68ff518ebc3eb72d06f7e9","slug":"crime-badaun-news-bly420660331","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की खातिर पत्नी पर बोला था हमला, कोख में बेटा ही निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की खातिर पत्नी पर बोला था हमला, कोख में बेटा ही निकला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सिविल लाइंस क्षेत्र के नेकपुर मोहल्ले में जिस निर्दयी व्यक्ति ने बेटे की खातिर पत्नी पर हमला बोला था, उसकी कोख में बेटा ही निकला। हमले से उसका गर्भाशय तक फट गया, जिससे उसके बेटे की मौत हो गई। चिकित्सकों की टीम ने उसका ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकाल दिया है। महिला आईसीयू में है।
दो दिन पहले सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी पर हंसिया से हमला बोल दिया था। उसके पेट पर कई वार किए थे, जिससे उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। वह केवल इस बात से परेशान रहता था कि उसके कोई बेटा नहीं था और इसका जिम्मेदार वह अपनी पत्नी को मानता था। इसी बात पर जब विवाद हुआ तो उसने अपनी पत्नी के पेट पर हंसिया मार दिया।
पुलिस ने आरोपी पति पन्नालाल को गिरफ्तार करके रविवार दोपहर जेल भेज दिया। परिवार वाले महिला अनीता को पहले बरेली ले गए। रविवार शाम उन्होंने दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। जहां चिकित्सकों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत उसका ऑपरेशन किया। महिला के पेट से शिशु को बाहर निकाल दिया गया। उसकी मौत काफी समय पहले हो चुकी थी। महिला के भाई रवि ने बताया कि उसकी बहन की कोख में बेटा ही पल रहा था। डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन कर दिया है। फिलहाल उसकी हालत चिंता से बाहर है।