फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

पुलिस ने हमलावर पति को जेल भेजा, महिला दिल्ली रेफर

Mon, 21 Sep 2020 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
crime
घायल महिला को एंबुलेंस से दिल्ली ले जाते परिजन - फोटो : BADAUN
बदायूं। पति द्वारा किए गए हमले में घायल महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। शनिवार शाम उसे बरेली रेफर किया गया था लेकिन रात उसे वापस भेज दिया गया। सुबह उसे एंबुलेंस से दिल्ली रेफर कर दिया गया है। इधर, उसके हमलावर पति को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर में शनिवार शाम एक सिरफिरे व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी पर हंसिया से हमला बोल दिया था। इससे उसकी पत्नी अनीता गंभीर रूप से घायल हो गई थी। आरोप था कि उसके पहले से पांच बेटियां थीं। उसका बेटा नहीं था। इससे उसके परिवार में आए दिन विवाद होता था। उसका पति पन्नालाल आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करता था। शनिवार शाम उसने अनीता के पेट पर हंसिया से कई वार किए, जिससे अनीता गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे शाम यहां से बरेली भेजा गया था। फिर देर रात उसे जिला अस्पताल वापस कर दिया गया। महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस पर उसे रविवार सुबह दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

तो वहीं सिविल लाइंस थाना पुलिस ने आरोपी पन्नालाल को जेल भेज दिया है। उसने पूछताछ में अलग ही कहानी बताई है। उसने कहा कि अनीता खाना नहीं बना रही थी। इससे उसे गुस्सा आ गया था और उसको हंसिया मार दिया। पकड़े जाने के दौरान उसने कुछ और बताया था। इससे पुलिस मान रही कि आरोपी झूठ बोल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed