फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

आदपुर के ग्राम प्रधान पर हमला, फायरिंग

Sun, 20 Sep 2020 06:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
crime
दबतोरी (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आदपुर में शुक्रवार रात ग्राम प्रधान पर हमला हो गया। उन्होंने किसी तरह भागकर पड़ोसी के घर में छिपकर जान बचाई। इस दौरान गांव में फायरिंग भी हुई, जिससे दहशत का माहौल हो गया। पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़कर शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

ग्राम आदपुर के प्रधान मुकेश माहेश्वरी ने कुछ दिन पहले सरकारी जगह को समतल करवाकर उस पर सामुदायिक शौचालय बनवाया था। बताते हैं कि निर्माण से पूर्व कुछ लोगों ने जगह पर कब्जा कर लिया था। इस संबंध में ग्राम प्रधान ने एसडीएम और सीओ को शिकायती पत्र भी सौंपा था। पुलिस के हस्तक्षेप पर गांव में सामुदायिक शौचालय बन गया। ग्राम प्रधान का आरोप है कि वह शुक्रवार रात गांव में दावत खाने गए थे। सामुदायिक शौचालय पर कुछ सीमेंट के कट्टे रखे थे। उन्हें दूसरी जगह रखवाने के दौरान कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। वह किसी तरह उनसे बचकर भाग गए और एक व्यक्ति के घर में छिप गए। इस दौरान कुछ लोगों ने फायरिंग भी की। इसकी सूचना पर पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। सुबह उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। इस मामले में प्रधान ने पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed