{"_id":"5f3987ed8ebc3e3ca03aa8a9","slug":"crime-badaun-news-bly4164395146","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हतरा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विवाहिता विमलेश (25) वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम हतरा निवासी थी। उसकी साढ़े तीन साल पहले जितेंद्र के साथ शादी हुई थी। परिवार वालों के मुताबिक विमलेश करीब दो साल पहले खाना बनाते समय झुलस गई थी। तब से उसका इलाज चल रहा था। बताया जाता है कि जलने से विवाहिता को सेप्टिक बन गई थी। इसके चलते महिला की शुक्रवार रात मौत हो गई। ससुराल वालों की सूचना पर विवाहिता के मायके वाले पहुंच गए। उन्होंने विवाहिता की मौत पर आशंका जताते हुए यूपी 112 पुलिस को सूचना दे दी। इस पर एसआई सचिन कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पंचनामा भरकर शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करा दिया। विवाहिता की मौत की वजह बीमारी बताई गई है। फिलहाल पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। एसओ प्रदीप यादव ने बताया कि महिला की बीमारी से मौत हुई थी। अगर मायके वाले तहरीर देते हैं तो जांच कर आगे की कार्रवाई होगी। संवाद