{"_id":"5f1c6fd48ebc3e63d91267c5","slug":"crime-badaun-news-bly4140199168","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के घर से जेवर, नकदी समेत डेढ़ लाख का माल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के घर से जेवर, नकदी समेत डेढ़ लाख का माल चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज। चोरों ने ताले तोड़कर ग्राम प्रधान के घर से नकदी, जेवर समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। प्रधान के घर पहुंचने पर उसे चोरी के बारे में पता लगा। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। अभी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
दातागंज के गांव कहलाई के ग्राम प्रधान रमेश सिंह शुक्रवार रात खेत पर सिंचाई करने गए थे। परिवार के बाकी लोग घर में सोए हुए थे। शनिवार तड़के रमेश सिंह खेत से वापस घर पहुंचे तो देखा कि एक कमरे में ताले टूटे हैं। कमरे में रखा बक्सा गायब है। प्रधान के मुताबिक चोर उनके घर से नकदी और जेवर समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल समेट ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया लेकिन अभी चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।