{"_id":"5f1b1faa8ebc3e63e6072dce","slug":"crime-badaun-news-bly4139069196","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान। सुपारी देकर चाचा की हत्या कराने के आरोपी 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को सहसवान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। करीब दो साल से वह पुलिस को चकमा दे रहा था। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस को वांछितों की तलाश में अभियान के दौरान बृहस्पतिवार रात यह सफलता मिली।
सहसवान के गांव कोतल नगला में जुलाई 2018 में मुरादाबाद जिले के थाना मूढ़ापांडे के गांव मोहम्मदपुर निवासी अभय प्रताप सिंह का शव उनकी ही इनोवा गाड़ी में मिला था। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले की जांच के दौरान हत्याकांड में छह नाम सामने आए। पता लगा कि अभय प्रताप सिंह की हत्या उसके भतीजे विक्की और भाभी ने बदमाशों से सुपारी देकर कराई थी। मार्च 2019 में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की। शातिर विक्की बार-बार स्थान बदल कर पुलिस को चकमा दे रहा था। बृहस्पतिवार-शुक्रवार की रात इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ संभावित स्थानों पर योजना बनाकर आरोपी की तलाश में दबिश दी। इस दौरान 25 हजार का इनामी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।