{"_id":"5f19d7858ebc3e63c03df309","slug":"crime-badaun-news-bly4137908131","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसाझाग इलाके में दिनदहाड़े बाइक सवार से लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसाझाग इलाके में दिनदहाड़े बाइक सवार से लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसाझाग (बदायूं)। मूसाझाग इलाके में गुरुवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक से दिनदहाड़े लूटपाट की और तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल हो गया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है लेकिन देर रात तक एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी। पुलिस इस मामले को भी देर रात तक संदिग्ध बताने में जुटी रही।
बिनावर कस्बा निवासी आशीष कुमार पुत्र धर्मवीर गुरुवार को अपनी बाइक से तजपुरा गांव जा रहा था। आशीष के मुताबिक उसकी बाइक मूसाझाग इलाके में मैरी बजर मैरी गांव के नजदीक पहुंची थी कि उसी समय अपाचे बाइक से पीछा करते हुए दो बदमाश पहुंचे। उन्होंने ओवरटेक करते हुए उसकी बाइक रुकवा ली। फिर उसके कंधे पर टंगा बैग और जेब में पड़े एक हजार रुपये लूट लिए। आशीष कुमार ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचा निकालकर उसके पेट पर सटा दिया। उसे जान से मारने की धमकी दी। इससे आशीष कुमार शोर भी नहीं मचा सका। फिर बदमाश पीछे की ओर भाग गए। आशीष किसी तरह थाने पहुंचा और उसने पुलिस को सूचना दी। इसकी जानकारी होने पर उसके परिवार वाले भी मूसाझाग थाने पहुंच गए। उन्होंने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी एसओ राममहेश ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच कर रहे हैं। उसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी।