{"_id":"5f1739568ebc3e63c87bcf89","slug":"crime-badaun-news-bly4135615136","type":"story","status":"publish","title_hn":"संग्रामपुर में दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, चाकू मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संग्रामपुर में दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, चाकू मारा
विज्ञापन
दबतोरी (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम संग्रामपुर में दबंगों ने एक घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट कर दी। उसको चाकू मारकर घायल कर दिया। युवक ने आरोपियों पर पचास हजार रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम संग्रामपुर निवासी आसिफ का आरोप है कि उसके घर के सामने कुछ लड़के मैच खेल रहे थे। उसी समय उसके पिता वजीउद्दीन के सिर में गेंद आकर लगी, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। जब लड़के गेंद लेने आए तो उन्होंने मैच खेलने से मना किया। इस पर युवकों ने उनके साथ गाली गलौज कर दी। उन्होंने फोन करके अन्य लड़कों को बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर आसिफ पर हमला बोल दिया। उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। ये देखकर परिवार वाले आसिफ को बचाने दौड़े तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। एक आरोपी ने आसिफ को चाकू मारकर घायल कर दिया। आसिफ का आरोप है कि युवक उसके घर से पचास हजार रुपये भी लूट ले गए। आसिफ ने आधा दर्जन युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।