{"_id":"5f0df6608ebc3e637d41bb6e","slug":"crime-badaun-news-bly4127463181","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में 60 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में 60 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मंगलवार रात शहर के बाईपास पर पुलिस और एसटीएफ टीम की छैमार गिरोह के बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से गोलियां चलीं। इसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि एक बदमाश भागने में कामयाब रहा। इस मुठभेड़ में एक दरोगा भी घायल हुआ है। पुलिस ने दरोगा और बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पकड़े गए बदमाश पर 60 हजार रुपये का इनाम है।
एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी के मुताबिक इस समय जिले की पुलिस सक्रिय बदमाशों की तलाश में लगी है। मंगलवार रात नौ बजे पुलिस को इनपुट मिला कि शहर के बाईपास पर छैमार गिरोह के दो बदमाश बाइक लेकर आ रहे हैं। इस पर कोतवाली इंस्पेक्टर ओमकार सिंह और एसटीएफ टीम ने पुलिस बल के साथ कुरऊ मोड़ के पास घेराबंदी कर दी। जैसे ही बाइक सवार बदमाश नजदीक पहुंचे कि पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश लेकिन बदमाश बाइक छोड़कर भाग खड़े हुए। उन्होंने पुलिस पर उल्टे फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बदमाश को मौके से दबोच लिया।
इसकी सूचना पर एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान, सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी मौके पर पहुंच गए। फिर बदमाश को जिला अस्पताल लाया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मोबीन (35) पुत्र आलमगीर निवासी सैदपुर वजीरगंज बताया है। एसएसपी के मुताबिक ये बदमाश हत्या और लूट के मामलों में वांछित था। इस पर फर्रुखाबाद जिले में 50 हजार, राजस्थान में पांच और उत्तराखंड में पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। इसके साथी का नाम बबलू बताया जा रहा है। उसकी तलाश में पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। इस मुठभेड़ में एसआई रामेंद्र सिंह भी घायल हुए हैं। उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस को चुनौती बने हैं इनामी बदमाश
बदायूं। जिले की पुलिस को इनामी बदमाश चुनौती बन गए हैं। जिले में टॉपटेन की सूची पर सबसे पहला नाम जेल से फरार अपराधी सुमित का आ रहा है। उस पर पूरे दो लाख रुपये का इनाम घोषित है। उसके अलावा कई और इनामी बदमाश वांछित हैं जिनकी गिरफ्तारी तो दूर पुलिस उनका सुराग तक नहीं लगा सकी है। इनमें फर्रुखाबाद जिले का एक बदमाश कर्रू पांच हजार रुपये का इनामी है जबकि मुजफ्फनगर का दिलशाद पांच हजार का इनामी है। इन दोनों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।